Ration Card KYC Status: क्या आप मुफ्त राशन कार्ड का लाभ उठाते हैं अथवा हर महीने कम दाम में राशन प्राप्त करते हैं तो आपके लिए बहुत जरुरी खबर है। भारत सरकार द्वारा देश के सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। यानी की इस प्रक्रिया को समय पर पूरा कर लेना है। अगर आप e-KYC नहीं कराते हैं तो आपको राशन मिलना बंद हो जाएगी। अगर आपने यह काम कर लिया है रो घर बैठे भी अपना e-KYC स्टेटस चेक कर सकते हैं।

e-KYC क्यों है बहुत महत्वपूर्ण?
अगर आप e-KYC नहीं कराते हैं तो आपका राशन कार्ड रद्द किया जा सकता है क्योंकि ऐसे में अवैध माना जाएगा और आपको राशन मिलना भी बंद हो जाएगी। सरकार ने यह प्रक्रिया राशन वितरण प्रणाली को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू की गए। इससे पता चल पाएगा कि कितने लोग फर्जी तरीके से फ्री में राशन लूट रहें हैं और क्या जरूरतमंद और गरीब लोगों को राशन मिल रहा है या नहीं।
यह भी देखें- Bijli Bill: खुशखबरी अक्टूबर में घटकर आएगा बिल, बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
राशन कार्ड e-KYC का स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया क्या है?
आप नीचे दिए गए तरीकों का पालन करके राशन कार्ड e-KYC का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज में आपको ऑनलाइन सेवाएँ का सेक्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- यहाँ पर आपको राशन कार्ड लाभार्थी विवरण अथवा पात्रता जाँच का एक विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- फिर आपको राशन कार्ड नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपके सामने राशन कार्ड की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
- अब आपको परिवार के सदस्य सूची में आधार सीडिंग अथवा e-KYC स्थिति का कॉलम दिखेगा।
- अगर यहाँ पर हाँ लिखा हुआ तो समझ जाइए e-KYC पूरी हो गई है। और अगर नहीं लिखा होगा तो अभी यह काम नहीं हुआ है।
e-KYC पूरी न होने पर क्या करना है?
अगर आपका स्टेटस पेंडिंग दिखाता है तो आपको तुरंत ही e-KYC को पूरा कर लेना है। आपको अपने नजदीजी सरकार राशन डीलर के पास अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड ले जाना है। फिर PoS मशीन द्वारा अपने अंगूठे का निशान लेकर e-KYC प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके बाद आपका राशन कार्ड अपडेट हो जाता है और आपको बिना रुके मुफ्त में राशन का लाभ मिलता है।