
अक्टूबर महीने की शुरुआत से कई बड़े त्यौहार आ रहे है। उत्तर प्रदेश में दशहरे के दिन छुट्टी रहेगी। यूपी में दशहरे के मौक़े पर 1 और 2 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 30 सितंबर को भी स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यानी की बच्चों को 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तीन दिन का लगातार अवकाश मिलेगा।
यूपी के कई जिलों में छुट्टी
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की छुट्टी की सूची के अनुसार, दशहरा के लिए 1 और 2 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। हालाँकि , सिद्धार्थनगर और लखीमपुर खीरी जिलों में दशहरे की छुट्टी 30 सितंबर को रहेगी, जिसे स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। सभी शिक्षण संस्थान 30 सितंबर को भी बंद रहेंगे और यह एक सार्वजनिक अवकाश होगा।
लगातार तीन दिन की छुट्टी
इस साल दशहरे के अवसर पर 30 सितंबर, 1 अक्टूबर, और 2 अक्टूबर को लगातार तीन दिन की छुट्टी रहेगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती होने की वजह से भी छुट्टी है। इन तीन दिनों में स्कूल, कॉलेज, बैंक और सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। पूरे प्रदेश में यह सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिससे सभी तरह के सरकारी कामकाज भी बंद रहेंगे।
अक्टूबर महीने में 12 दिन बंद रहेंगे स्कूल
अक्टूबर महीने में 8 से ज्यादा सरकारी छुट्टियां और 4 रविवार मिलाकर कुल 12 दिन स्कूल बंद रहेंगे। 1 और 2 अक्टूबर दशहरा के वजह से छुट्टी रहेगी, जिसके बाद 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी रहेगी। वहीँ दीपावली पर लगातार चार दिन यानी 20 से 23 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। इसके अलावा, 27 और 28 अक्टूबर को छठ पूजा के कारण स्कूल बंद रहेंगे, खासकर बिहार, झारखंड और उत्तर भारत के क्षेत्रों में। इन लंबी छुट्टियों का फायदा छात्र, कर्मचारी और अभिभावक सभी उठा सकेंगे। अपनी स्थानीय छुट्टियों की सही जानकारी के लिए स्कूल से संपर्क ज़रूर करें।