
अगर आप Fixed Deposit में अपना पैसा इन्वेस्ट करने का सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। हाल ही में टाटा समूह की कंपनी टाटा डिजिटल ने अपने सुपरऐप ‘टाटा न्यू’ पर FD सेवा शुरू कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने रिटेल निवेश के क्षेत्र में कदम रखा है। कंपनी ने जानकारी दे कि अब ग्राहक बिना किसी सेविंग्स अकाउंट के भी अच्छे वित्तीय संस्थानों के साथ मिलकर, 9.1 प्रतिशत तक की ब्याज दर पर FD में पैसा लगा सकते हैं।
1000 रूपये से निवेश शुरू
कंपनी का कहना है कि अब ग्राहक केवल 1,000 रूपये से इस स्कीम में निवेश कर सकते है। ग्राहक कई तरह के निवेश प्लान चुन सकते है। वे सूर्योदय लघु वित्त बैंक, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस जैसी कई बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) में से किसी को भी चुनकर निवेश कर सकते हैं।
कंपनी का लक्ष्य
टाटा डिजिटल के मुख्य व्यवसाय अधिकारी गौरव हजराती ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि FD मार्केट को आसानी से लोगों तक पहुँचाना और उन्हें कई प्रोवाइडर्स से ज़्यादा और निश्चित रिटर्न देना। साथ ही उन्होंने बताया कि उनका यह नया प्लेटफॉर्म सरल और सुरक्षित है, जो अच्छी ब्याज दरें देगा। इससे पुराने और नए, दोनों तरह के निवेशकों को आसानी और भरोसे के साथ अपनी पूँजी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
स्मॉल फाइनेंस बैंकों में सबसे ज्यादा ब्याज
स्मॉल फाइनेंस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर शानदार ब्याज दरें दे रहे हैं। इनमें से कई बैंक 8% से 9% तक का रिटर्न दे रहे हैं:
बैंक का नाम | टेन्योर (अवधि) | ब्याज दर |
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक | 1001 दिन | 9.00% |
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक | 546-1111 दिन | 9.00% |
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक | 2 से 3 साल | 8.60% |
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक | 2-3 साल | 8.50% |
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक | 888 दिन | 8.25% |
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक | 1 से 3 साल | 8.25% |
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक | 12 महीना | 8.25% |
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक | 18 महीना | 8.00% |
इसके अलावा कई प्राइवेट और सरकारी बैंक भी FD पर 8% से ज़्यादा का ब्याज दे रहे हैं।