Tags

दिवाली से पहले किसानों का तोहफा! PM Kisan की 21वीं किस्त जारी, 3 राज्यों के 27 किसानों के खाते में आए ₹540 करोड़

दिवाली से पहले किसानों को मिला बड़ा तोहफा! पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी गई है। यह एक खुशखबरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल 3 राज्यों के 27 किसानों के खातों में ही ₹540 करोड़ कैसे पहुँचे? बाकी किसानों को पैसा कब मिलेगा? पूरी खबर यहाँ पढ़ें!

By Pinki Negi

दिवाली से पहले किसानों का तोहफा! PM Kisan की 21वीं किस्त जारी, 3 राज्यों के 27 किसानों के खाते में आए ₹540 करोड़
PM Kisan Samman

हाल ही में केंद्र सरकार ने बाढ़ से प्रभावित उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लगभग 27 लाख किसानों को राहत देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त समय से पहले देने का ऐलान किया है। लाभाथियों के खाते में कुल 540 करोड़ रुपये ट्रांसफर दिए जायेंगे। बाढ़ के कारण कई लोगों को नुकसान पंहुचा है जिस वजह से इस क़िस्त को पहले जारी कर दिया है, ताकि किसानों को थोड़ी आर्थिक मदद मिल सकें।

8 लाख किसानों को मिलेंगे 160 करोड़ रूपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लाखों किसानों को 21वीं किस्त का लाभ मिला है। हिमाचल प्रदेश में आठ लाख किसानों के खातों में 160 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है, जबकि पंजाब के 11 लाख किसानों के बैंक खातों में 221 करोड़ रुपये से अधिक की रकम सीधे जमा की गई है।

27 लाख से अधिक किसानों को मिला योजना का लाभ

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के तहत पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के 27 लाख से अधिक किसानों को राशि ट्रांसफर कर दी गई है। साथ ही उन्होंने बताया की उत्तराखंड के सात लाख किसानों को ₹157 करोड़, पंजाब के 11 लाख किसानों को ₹221 करोड़ और हिमाचल प्रदेश के आठ लाख किसानों के खातों में ₹160 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।

किसानों को दिए गए 2-2 हजार रुपये

पीएम किसान योजना के तहत देश के लगभग 10 करोड़ किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त मिलती है, जिसमे से 2 करोड़ से अधिक किसान यूपी के है। उम्मीद की जा रही है कि देश के अन्य राज्यों में इस योजना की 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है। जिन किसानों ने अभी तक अपनी केवाईसी पूरी नहीं की है वह जल्द से जल्द इस काम को पूरा कर लें।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें