Tags

अक्टूबर में बैंकों की रहेगी 21 दिनों की लंबी छुट्टी! दशहरा-दिवाली सहित इन दिनों रहेंगे बंद

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय और राष्ट्रीय त्योहारों पर बैंक बंद रहने के निर्देश दिए हैं। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरुरी काम करना चाहते हैं तो पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टियों के बारे में जान लें।

By Pinki Negi

अगर आप अपने बैंक के काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो रुकिए! अक्टूबर 2025 का महीना भारत में त्योहारों की लंबी कतार लेकर आ रहा है। इस बार नवरात्रि, दशहरा, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे बड़े-बड़े पर्व पड़ने के कारण बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट काफी लंबी है। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, विभिन्न राज्यों में स्थानीय और राष्ट्रीय त्योहारों के मौक़े पर बैंक बंद रहेंगे। यह लिस्ट देखना आपके लिए बेहद ज़रूरी है, ताकि आपके ज़रूरी बैंक के काम न अटकें।

अक्टूबर में बैंकों की रहेगी 21 दिनों की लंबी छुट्टी! दशहरा-दिवाली सहित इन दिनों रहेंगे बंद

अक्टूबर 2025 में इतने दिन रहेगी छुट्टियां

बेकिंग क्षेत्र में काम करने वाले देश के सभी कमर्चारियों को इस बार अक्टूबर में लम्बी छुट्टियां मिलने वाली है। अलग अलग राज्यों में स्थानीय अवकाश के रहते बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय छुट्टियों को देखा जाए तो 15 से अधिक दिन बैंक ऑफ रहेंगे। प्रत्येक राज्य में छुट्टियां अलग हो सकती है। वही इस महीने बैंक की शनिवार और रविवार की साप्ताहिक अवकाश 6 दिन का रहने वाला है।

अक्टूबर 2025, त्यौहार और साप्ताहिक अवकाशों की पूरी लिस्ट

तारीख त्योहार / अवसर अवकाश का प्रकार
1 अक्टूबर 2025नवरात्री समाप्ति, विजयदशमी (दशहरा), अयुध पूजास्थानीय
2 अक्टूबर 2025महात्मा गाँधी जयंतीराष्ट्रीय अवकाश (पुरे देश में)
3 अक्टूबर 2025दशहरा/विजय दशमी / दुर्गा पूजास्थानीय
4 अक्टूबर 2025 दुर्गा पूजा (दशेन)स्थानीय
5 अक्टूबर 2025रविवारसाप्ताहिक
6 अक्टूबर 2025लक्ष्मी पूजास्थानीय
7 अक्टूबर 2025महर्षि वाल्मीकि जयंती, कुमार पूर्णिमास्थानीय
10 अक्टूबर 2025करवा चौथस्थानीय
11 अक्टूबर 2025दूसरा शनिवारसाप्ताहिक
12 अक्टूबर 2025रविवारसाप्ताहिक
18 अक्टूबर 2025काति बिहू (असम)स्थानीय
19 अक्टूबर 2025रविवारसाप्ताहिक
20 अक्टूबर 2025दीपावलीस्थानीय
21 अक्टूबर 2025दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजास्थानीय
22 अक्टूबर 2025दिवाली, गोवर्धन पूजा, विक्रम संवतस्थानीय
23 अक्टूबर 2025भाई दूज, चित्रगुप्त जयंतीस्थानीय
25 अक्टूबर 2025चौथा शनिवारसाप्ताहिक
26 अक्टूबर 2025रविवारसाप्ताहिक
27 अक्टूबर 2025छठ पूजा (शाम का अर्ध्य)स्थानीय
28 अक्टूबर 2025छठ पूजा (सुबह का अर्ध्य)स्थानीय
31 अक्टूबर 2025सरदार वल्ल्भभाई पटेल जयंतीस्थानीय

ग्राहकों के लिए जरुरी सलाह

त्योहारों के चलते बैंकों की काफी लम्बी छुट्टियां पड़ रही है लेकिन ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, क्योंकि ये चालू रहेंगी। आप छुट्टियों में UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और अन्य डिजिटल ट्रांजैक्शन घर बैठे कर सकते हैं। अगर आप बड़ा लेनदेन करना चाहते हैं अथवा चेक क्लियरिंग से जुड़े काम करना चाहते हैं तो इन कामों को छुट्टियों से पहले कर लें।

अब RBI की वेबसाइट पर जाकर अलग अलग राज्यों की बैंकों की छुट्टी देख सकते हैं। आपको स्थानीय छुट्टियों का ध्यान रखकर ही बैंक में जाना है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें