
UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तरप्रदेश में जल्द ही 44,000 पदों पर होमगार्ड की भर्ती होने वाली है। इस बार भर्ती के लिए दो बड़े नियमों में बदलाव किया गया है। पहले होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदक का 10 वीं पास होना जरुरी था, लेकिन अब 12वीं पास होना जरुरी है। साथ ही आवेदक की अधिकतम उम्र सीमा 45 साल से घटाकर 30 साल कर दी गई है।
फिजिकल टेस्ट के नियमों में भी बदलाव
होमगार्ड की भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ना होगा।
जरुरी जानकारी
विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
कुल पद | लगभग 44,000 |
शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास (पहले 10वीं थी) |
आयु सीमा | अधिकतम 30 वर्ष (पहले 45 वर्ष थी) |
फिजिकल टेस्ट (पुरुष) | 25 मिनट में 4.8 किमी दौड़ |
फिजिकल टेस्ट (महिला) | 14 मिनट में 2.4 किमी दौड़ |
विशेष प्राथमिकता | डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग वालों को |
यह भर्ती क्यों जरुरी है ?
इस समय यूपी में होमगार्ड के 1,18,348 स्वीकृत पदों में से 71,155 पद ही भरे हुए हैं, यानी की 47 हजार से ज़्यादा पद खाली हैं। अगले 10 सालों में 38,000 और होमगार्ड रिटायर हो जाएँगे, क्योंकि आधे से ज़्यादा जवान 50 साल से ऊपर के हैं। होमगार्ड्स की ड्यूटी ट्रैफिक, अस्पताल, स्कूल और बड़े आयोजनों जैसे लोकसभा चुनाव और महाकुंभ-2025 में भी होता है।