Tags

बाइक के टायर पर खास नंबर होते हैं, लेकिन 90% लोग नहीं जानते इसका मतलब! जानें इन नंबरों के बारे में”

आपने देखा होगा कि बाइक के टायर में 100/90-R-15-79 H जैसे नंबर लिखे होते हैं, यह बाइक के आकर, चौड़ाई, टायर के प्रकार जैसी जनकारी बताते हैं। आप इन नंबर्स की सहायता से जान सकते हैं कि आपका टायर आपकी बाइक के लिए कितना बेहतर है और अच्छे टायर को चुन सकते हैं।

By Pinki Negi

क्या आपने कभी गौर से अपनी बाइक का टायर देखा है जिसमें अजीबों गरीब नंबर और अक्षर लिखे होते हैं जो हमारी समझ के बाहर होता है। यानी की लोगों की इसका अर्थ मालूम नहीं होता है तो कई लोग सोचते हैं कि ऐसे ही यह नंबर लिखे होते हैं। अगर आप बाइक राइडर्स हैं और अपनी बाइक की सुरक्षा और परफॉर्मेंस के बारे में जानना चाहते हैं तो इन नंबरों के बारे में आपको जरूर जानकारी होनी चाहिए। आइए आज इस लेख में हम आपको टायर पर लिखे खास नंबर की जानकारी विस्तार से बताएंगे।

बाइक के टायर पर खास नंबर होते हैं, लेकिन 90% लोग नहीं जानते इसका मतलब! जानें इन नंबरों के बारे में"

टायर के नंबरों में छिपी में ख़ास जानकारी

बाइक की टायर पर लिखे नंबरों की बहुत इम्पोर्टेंस होती है यह केवल दिखाने के लिए ही नहीं लिहे होते हैं। बल्कि इससे हमे टायर के बारे में आवश्यक जानकारी पता चलती है।

  • टायर की चौड़ाई- टायर पर यदि 100 नंबर लिखा हो तो वह टायर की चौड़ाई को बताता है।
  • साइडवॉल की ऊंचाई- दूसरा नंबर यदि 90 है तो यह टायर की चौड़ाई के प्रतिशत में साइडवॉल की ऊंचाई को दर्शाता है।
  • टायर का प्रकार- टायर के प्रकार के लिए अक्षर लिखा होता है तो टायर का प्रकार बताता है। जैसे R का मतलब रेडियल टायर होता है।
  • रिम का साइज- जैसे 18 नंबर है तो इससे पता लगेगा कि टायर कितने इंच की रिम के लिए बनाया हुआ है।
  • लोड इंडेक्स- अगर 51 नंबर है तो इसका अर्थ है कि टायर कितना वजन उठा सकता है।
  • स्पीड रेटिंग- टायर की अधिकतम सुरक्षित गति क्या है इसके लिए यह अक्षर (जैसे P) दिया होता है।

यह भी देखें- सुनार सोना-चांदी को गुलाबी कागज में क्यों लपेटते हैं? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

नंबरों को समझना है बहुत आवश्यक?

इन नंबरों को समझना बहुत जरुरी है क्योंकि तभी आप अपनी बाइक के लिए बेहतरीन टायर चुन सकते हैं। सही टायर आपकी राइड को और भी सुरक्षित और आसान बनाते हैं। इसके अलावा बाइक का प्रदर्शन भी अच्छा होता है और फ्यूल भी कम लगता है।

उदाहरण से जाने इसके बारे में

अगर आपके टायर में 100/90-18 51P लिखा हुआ है तो इसका अर्थ निम्न प्रकार से होता है।

  • 100- इसका मतलब है कि आपके टायर की चौड़ाई 100 मिलीमीटर है।
  • 90- साइडवॉल की जो ऊंचाई होती है वह टायर की चौड़ाई का 90% है।
  • 18- यह टायर 18 इंच के रिम के लिए होता है।
  • 51- इसका अर्थ लोड इंडेक्स 51 है, यह जो टायर है वह 215 किलोग्राम का वेट उठा देगा।
  • P- टायर की स्पीड रेटिंग P है, इसका अर्थ आपके टायर की जो अधिकतम गति है वह 150 किलोमीटर प्रति घंटा है।

अब आप अपनी बाइक में आसानी से जान पाएंगे कि लिखे गए नंबरों का क्या अर्थ है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें