
आज के समय में सोशल मिडिया हमारी लाइफ का एक ख़ास हिस्सा बन चूका है। दुनिया भर में सभी जगह सोशल मिडिया का उपयोग हो रहा है। कई लोगों का आधा दिन Facebook, Instagram और दूसरे प्लेटफॉर्म्स चलाने में बीत जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ देशों में लोग हर दिन 3 से 5 घंटे तक सोशल मीडिया पर रहते हैं। तो आइए जानते है कि सोशल मिडिया इस्तेमाल करने के लिए दुनिया में कौन से देश सबसे आगे है और भारत कितने नंबर पर है।
फिलिपींस
सबसे ज़्यादा सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाला देश फिलिपींस है। यहाँ के लोग हर दिन लगभग 5 घंटे सोशल मीडिया पर बिताते हैं। इन आकड़ों से पता चलता है कि यहाँ के लोग अपनी ज़िंदगी का ज़्यादातर समय ऑनलाइन ही रहते हैं।
कोलंबिया
सोशल मीडिया सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने के मामले में कोलंबिया दूसरे नंबर पर है। यहां लोग हर दिन लगभग 3 घंटे 46 मिनट सोशल मीडिया पर बिताते हैं। कोलंबिया के लोग खास तौर पर चैट करने और वीडियो देखने में ज्यादा समय लगाते हैं।
दक्षिण अफ्रीका
सोशल मीडिया इस्तेमाल के मामले में दक्षिण अफ्रीका तीसरे नंबर पर है। यहां लोग हर दिन औसतन 3 घंटे 43 मिनट सोशल मीडिया पर बिताते हैं। दक्षिण अफ्रीका में लोग खास तौर पर मनोरंजन और ख़बरों के अपडेट के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।
ब्राजील
ब्राजील के लोग सोशल मिडिया पर काफी एक्टिव रहते है। रिपोर्ट के मुताबित यहाँ के लोग हर दिन लगभग 3 घंटे 41 मिनट सोशल मीडिया इस्तेमाल करते है। यहाँ के लोग खासतौर पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल बातचीत करने के लिए करते हैं।
अर्जेंटीना
सोशल मीडिया इस्तेमाल के मामले में अर्जेंटीना दुनिया में पाँचवें नंबर पर है। यहाँ के लोग हर दिन औसतन 3 घंटे 26 मिनट सोशल मीडिया पर बिताते हैं। उन्हें खासकर खेल और मनोरंजन से जुड़ी चीजें देखना बहुत पसंद है।
भारत का स्थान
सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के मामले में भारत 14वें स्थान पर है, यहाँ से लोग हर दिन 2 घंटे 36 मिनट सोशल मीडिया पर बिताते हैं। हालाँकि, भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या दुनिया में सबसे ज़्यादा है, लेकिन फिर भी लोग अन्य देशों की तुलना में कम समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं।