Tags

PM मोदी का बड़ा संबोधन! आज शाम 5 बजे हो सकता है कोई बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि वे कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं, जिससे आम जनता को सीधा फायदा होगा। क्या यह जीएसटी से जुड़ा कोई बदलाव होगा, जिससे रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी? यह जानने के लिए आगे पढ़ें...

By Pinki Negi

PM मोदी का बड़ा संबोधन! आज शाम 5 बजे हो सकता है कोई बड़ा ऐलान
PM मोदी का बड़ा संबोधन

आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने वाले है। हालाँकि अभी तक यह साफ़ नहीं हुआ है कि किस विषय में बोलने वाले है। माना जा रहा है कि वह सोमवार से लागू होने वाले GST से जुड़े बदलावों पर बात कर सकते हैं। यह संबोधन इसलिए भी खास है क्योंकि भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ और H1-B वीज़ा को लेकर तनाव चल रहा है। इसलिए, उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इन मुद्दों पर भी बात कर सकते हैं।

कितने बार संबोधित किया मोदी ने देश को

नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में प्रधानमंत्री के पद सँभालने के बाद कई बार देश को संबोधित किया है। पहला संबोधन 8 नवंबर 2016 को उन्होंने 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था। दूसरा 12 मार्च 2019 को पुलवामा हमले के बाद बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक की जानकारी दी।

इसके बाद 24 मार्च 2020 को कोरोना महामारी को देखते हुए तीन हफ्तों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की, जिसे 14 अप्रैल 2020 को फिर से बढ़ाया गया। उन्होंने मई 2020 में लॉकडाउन में ढील देने की बात भी कही। हाल ही में 12 मई 2025 को उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के जवाब, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में देश को बताया।

21 सितंबर को देंगे बड़ा संबोधन

आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधन देने वाले हैं, लेकिन अभी तक इसका विषय पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार वह GST में होने वाले बदलावों के बारे में बात कर सकते हैं। 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होने वाली हैं, जिसके बाद रोजमर्रा की कई चीजें सस्ती हो जाएंगी, जिससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें