
अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा होने वाला है। इस त्यौहार के सीजन में स्कूलों कॉलेज और ऑफिस में 8 दिन की सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। इन दिनों सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। अगर आप छात्र या सरकारी कर्मचारी हैं, तो आप इन छुट्टियों का पूरा फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते है कि अक्टूबर में किन-किन तारीखों पर छुट्टी रहेगी।
2 अक्टूबर 2025 को छुट्टी
अक्टूबर की शुरुआत छुट्टियों के साथ होने वाली है। 2 अक्टूबर को दशहरा और गांधी जयंती की छुट्टी होगी। इसके बाद, 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी और 10 अक्टूबर को करवा चौथ के लिए भी कई राज्यों में छुट्टी रहेगी। फिर 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक दिवाली का त्योहार चलेगा और 28 अक्टूबर को छठ पूजा की शुरुआत हो जाएगी।
सभी सरकारी ऑफिस और स्कूल ब्नद
अक्टूबर महीने में जितने भी त्यौहार आएंगे, उस दिन सभी सरकारी ऑफिस और स्कूल बंद रहेंगे। अगर आप एक सरकारी कर्मचारी या छात्र हैं, तो आप इन छुट्टियों में अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। इसके अलावा राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों को उनके राज्यों के हिसाब से अतिरिक्त छुट्टियां दे सकती हैं।
अलग-अलग राज्यों के अनुसार रहेगी छुट्टी
हर छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में उनके त्योहारों के हिसाब से दी जाती हैं। जैसे – उत्तर प्रदेश में दिवाली पर चार दिन की छुट्टी रहेगी, जबकि तेलंगाना में दशहरे के लिए एक हफ्ते तक छुट्टी रहेगी। वहीँ पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बहुत धूमधाम से मनाई जाती है, इसलिए वहाँ चार दिन की दुर्गा पूजा की छुट्टी के अलावा, दिवाली और काली पूजा पर भी सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद रहेंगे।