
यदि आप NIOS के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र है तो यह जानकारी आपके लिए जरुरी है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए अक्टूबर-नवंबर 2025 की थ्योरी परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षा 14 अक्टूबर से शुरू होगी और 18 नवंबर 2025 तक चलेंगी। वहीँ प्रैक्टिकल परीक्षाएँ 12 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक होंगी।
एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
NIOS की सार्वजनिक परीक्षाएं भारत और विदेशों में बनाए गए कई केंद्रों में होगी। यह एग्जाम एक ही शिफ्ट में होगा। सभी विषयों की परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी डेटशीट में दी गयी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एग्जाम ख़त्म होने के सात हफ़्तों के बाद रिजल्ट घोषित हो सकता है।
14 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा
NIOS ने 10वीं क्लास की थ्योरी परीक्षा की डेट पता दी है। ये परीक्षाएँ 14 अक्टूबर से शुरू होंगी, जिसमें पहला पेपर संस्कृत साहित्य और एंटरप्रेन्योरशिप का होगा। इसके बाद, 30 अक्टूबर को गणित और 3 नवंबर को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। इसके अलावा, 11 नवंबर को अंग्रेजी और 18 नवंबर को अकाउंटेंसी व संस्कृत व्याकरण के पेपर होंगे। इस परीक्षा में भाषा, विज्ञान, कला और व्यावसायिक विषयों को भी शामिल किया गया है।
12वीं कक्षा डेटशीट 2025
12वीं क्लास की परीक्षाएँ 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक चलेंगी। परीक्षा की शुरुआत अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन के साथ होगी। 29 अक्टूबर को मुख्य विषयों जैसे केमिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस और मास कम्युनिकेशन की परीक्षा होगी। 31 अक्टूबर को अंग्रेज़ी, 6 नवंबर को फिजिक्स और इतिहास, जबकि 11 नवंबर को गणित और वेद अध्ययन की परीक्षा है। आखिर में, 18 नवंबर को होटल मैनेजमेंट, वेब डेवलपमेंट, योगा असिस्टेंट विषयों के पेपर होंगे।