Tags

Adani Group को SEBI की हिंडनबर्ग केस से क्लीन चिट शेयरों में 10% तक का बंपर उछाल, जानिए क्या है वजह

हिंडनबर्ग ने 2022 जनवरी में अडाणी समूह पर कई बड़े और गंभीर आरोप लगाए थे कि यह निवेशकों को गुमराह कर रहें हैं। इसी रिपोर्ट की जाँच पड़ताल के बाद SEBI ने समूह को क्लीन चिट दे दी है जिसके बाद शेयरों में भारी उछाल हुआ है।

By Pinki Negi

Adani Group को SEBI की हिंडनबर्ग केस से क्लीन चिट शेयरों में 10% तक का बंपर उछाल, जानिए क्या है वजह

अडानी समूह पर 2023 में हिंडबर्ग रिचर्स ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने इन आरोपों की विस्तार से जाँच की और अब समूह को क्लीन चिट दे दी है। यह खबर अडाणी ग्रुप के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नही है। जब इस बात का ऐलान किया गया तो, शुक्रवार से अडाणी ग्रूप समूह की कंपनियों के स्टॉक आसमान छू रहें हैं यानी की इनमे भारी उछाल दर्ज किया आज्ञा है।

यह भी देखें- Suzlon Energy शेयर 4.07% टूटा, सुबह के सेशन में Sensex की गिरावट का असर

शेयरों में आई तूफानी तेजी!

इस घोषणा के बाद अडाणी ग्रुप की सभी कंपनियों में तेजी देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं किस कम्पनी के शेयर में कितना उछाल आया है।

  • अडाणी टोटल गैस के शेयर सबसे तेज भागते नज़र आ रहें हैं इसमें 10% की वृद्धि हुई है।
  • अडाणी पावर में 7% की बढ़ोतरी हुई है।
  • समूह की मुख्य कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 5% की वृद्धि आई है।
  • अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर में 2.5% और अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 3.69% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • अडाणी एनर्जी सोल्यूशंस में 3.88% और अंबुजा सीमेंट तथा एसीसी में 1% की बढ़ोतरी हुई।
  • एनडीटीवी के शेयरों में 5% बढ़त हुई।

समूह को क्यों मिली क्लीन चिट?

हिंडनबर्ग ने जो रिपोर्ट बताई थी सेबी ने उसकी सही से जाँच पड़ताल की है जिसमें उसने पाया है कि अडाणी ग्रुप पर लगाए आरोप जूठे हैं। समूह ने रिपोर्ट में बताए गए किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। SEBI ने सीधे अर्थ इ कहा है कि जिन लेनदेन पर सवाल उठाए गए थे, जो अडाणी समूह ने पुराने समय में किए थे, इसलिए इन पर नियम तोड़ने का कोई भी आरोप नहीं लग सकता है।

नियामक ने हिंडबर्ग की रिपोर्ट में बताए गए ऋण के बारे में कहा कि यह ऋण ब्याज के साथ चुकाया गया था और किसी गलत फंड का इस्तेमाल नहीं किया था। जाँच के बाद सेबी ने अपना अंतिम फैसला सुनाया कि समूह ने कोई भी फ्रॉड नहीं किया है। इसके बाद समूह के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत की जाँच को बंद कर दिया गया है।

वर्ष 2021, जनवरी के महीने में हिंडबर्ग समूह पर फंड्स का इस्तेमाल गलत तरीके से करना का आरोप लगाता है जिसमें कहा जाता है कि यह कुछ कंपनियों के साथ मिलकर यह कर रहा है। यह सब निवेशकों को धोखा देने के लिए किया जा रहा है।

यह भी देखें- ₹3 लाख का निवेश, 30 साल तक हर महीने पाएं पेंशन जैसी गारंटी! जानें पूरा प्लान

क्लीन चिट का अर्थ क्या है?

हिंडनबर्ग केस के बाद अडानी समूह को बाजार में काफी बड़ा नुकसान हुआ था लेकिन अब SEBI ने क्लीन चिट जारी करके समूह को बड़ी राहत दे दी है। जिन निवेशकों ने समूह की कंपनियों में निवेश किया था उनका उत्साह धीरे धीरे बढ़ता नज़र आ रहा है। यह निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है जिससे अब समूह फिर से बाजार में अपनी पहचान बढ़ाएगा।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें