
कुछ दिनों में अक्टूबर का महीना आने वाला है। हर महीना बच्चों का कुछ नया लेकर आता है। बच्चों को अक्सर छुट्टियों का इंतजार रहता है। अक्टूबर महीने में कई बड़े त्यौहार आ रहे है, जिस अवसर पर छुट्टी रहेगी। आइए जानते हैं कि अगले महीने अक्टूबर में किस-किस दिन स्कूल बंद रहेंगे।
अक्टूबर 2025 में छुट्टियों की लिस्ट
तारीख | त्यौहार और महत्व |
1 अक्टूबर | महानवमी: नवरात्रि का अंतिम दिन, जब माँ दुर्गा के नौवें रूप सिद्धिदात्री की पूजा होती है। |
2 अक्टूबर | दशहरा और गांधी जयंती: इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी दिन महात्मा गांधी का जन्म भी हुआ था। |
7 अक्टूबर | महर्षि वाल्मीकि जयंती: यह दिन रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि को समर्पित है। |
18 अक्टूबर | धनतेरस: दिवाली की शुरुआत इसी दिन से होती है। इस दिन धन के देवता कुबेर और माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है। |
20 अक्टूबर | नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली): इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। शाम को घरों में छोटे दीपक जलाए जाते हैं। |
21 अक्टूबर | दीपावली: यह सबसे बड़ा त्यौहार है, जो भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। |
22 अक्टूबर | गोवर्धन पूजा: यह पर्व भगवान कृष्ण को समर्पित है। लोग गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा करते हैं। |
23 अक्टूबर | भाई दूज: यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है। बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। |
27 और 28 अक्टूबर | छठ पूजा: यह सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का महापर्व है। |