
Govt Jobs 2025: क्या आप 7वीं और 10वीं पास हैं और रोजगार की तलाश में हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। झारखंड होम गार्ड विभाग ने कुल 463 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। जो युवा सरकार नौकरी के लिए भटक रहे थे वे इस भर्ती प्रक्रिया में 15 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आपको झारखण्ड होम गार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है। भर्ती की खासियत बात यह है कि इसमें कम पढ़े लिखे युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
यह भी देखें- RPSC भर्ती 2025: ASO भर्ती फॉर्म में करेक्शन का सुनहरा मौका, 31 अगस्त तक करें सुधार!
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 19 साल और अधिकतम 40 साल निर्धारित की गई है। सरकार नियमों के तहत कुछ आरक्षित वर्ग के आवेदकों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। भर्ती में आवेदन के लिए शुल्क भी तय किया गया है, सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रूपए की फीस ऑनलाइन जमा करनी है।
शैक्षणिक योग्यता
झारखण्ड की इस सरकारी भर्ती के तहत अलग अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम योग्यता 7वीं पास और अन्य वर्गों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है।
भर्ती में कैसे होगा चयन प्रक्रिया?
भर्ती पद के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर लिया जाएगा। जो उम्मीदवार इन चरणों के तहत टेस्ट को पास कर लेते हैं उनका चयन भर्ती में किया जाएगा।
भर्ती में आवेदन कैसे करें?
होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी हुई प्रक्रिया का चरण दर चरण पालन करना है।
- सबसे पहले आपको भर्ती की सम्बंधित वेबसाइट https://www.jharkhand.gov.in/ पर क्लिक करना है।
- होम पेज पर आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
- पूछी गई जानकारी को दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- फिर आपको निर्धारित 100 रूपए शुल्क का भुगतान करना है।
- लास्ट में फॉर्म जमा करने के लिए सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आपकी आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाता है।
इन महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखें
पंजीकरण शुरू होने की डेट | 15 सितंबर 2025 |
पंजीकरण लास्ट डेट | 30 सितंबर 2025 |
टोटल पोस्ट | 463 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.jharkhand.gov.in/ |
पंजीकरण फीस | 100 रूपए |