
उत्तर प्रदेश के जो युवा पुलिस में भर्ती होना चाहते है, उनके लिए अच्छी खबर है. यूपी में बहुत जल्द 22,605 कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकलने वाली है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एक कैलेंडर जारी किया है, जिसके अनुसार यह भर्ती नवंबर 2025 में आएगी. इस भर्ती के अंतर्गत पुलिस, पीएसी, जेल वार्डर और घुड़सवार शामिल होंगे. अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो अभी से तैयारी शुरु कर लें.
UP Police Calendar 2025
भर्ती | पद | लिखित परीक्षा/नोटिफिकेशन (संभावित) |
पुलिस उपनिरीक्षत (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एंव पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) | 921 | अक्टूबर/नवंबर 2025 |
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए | 1129 | अक्टूबर/नवंबर 2025 |
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएससी, उपनिरीक्षक सश्स्त्र पुलिस, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल | 4543 | नोटिफिकेशन-अगस्त 2025 |
सहायक रेडियो परिचालक | 44 | नोटिफिफिकेशन- अक्टूबर/नवंबर 2025 |
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड- ए | 1153 | अक्टूबर/नवंबर 2025 |
आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पीएससी, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी पीएससी महिला, आरक्षी पीएससी/सश्स्त्र पुलिस, जेल वार्डर एंव घुड़सवार पुलिस (कांस्टेबल) | 22605 | नवंबर 2025 |
पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एंव पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) | 345 | दिसंबर 2025 |
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या उसके उसके बराबर की परीक्षा पास करनी होगी. शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ उसे शारीरिक मानदंड भी पूरे करने होंगे. पुरुषों की लंबाई 160 160 सेमी और महिला उम्मीदवारों की 152 सेमी होनी चाहिए. रिपोर्ट के अनुसार यह भर्ती यूपी सरकार के ‘मिशन रोजगार’ विभाग ने जारी किया है, जिसमें कई अन्य सरकारी नौकरियों की भी जानकारी है.