भारत के हर राज्य में अलग -अलग भाषा बोली जाती है. हमारे देश में कई भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं. लेकिन इन सभी भाषाओं में से हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. आइए जानते हैं कि भारत में कितने प्रतिशत लोग हिंदी बोलते हैं.

2011 की जनगणना के अनुसार आंकड़े
भारत में सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली जाती है और यह देश की आधिकारिक भाषाओं में से एक है. 2001 से 2011 के बीच आंकड़ों के अनुसार, हिंदी को अपनी मातृभाषा मानने वाले लोगों की संख्या 41.03% से बढ़कर 43.63% हो गई. अभी भारत में 52.8 करोड़ से ज्यादा लोग हिंदी भाषा बोलते है. पूरी दुनिया में चौथे नंबर पर बोली जाने वाली भाषा हिंदी है. हिंदी भाषा उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली जैसे कई राज्यों में बोली जाती है.
हिंदी के बाद अन्य सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषाएं
हिंदी के बाद भारत में सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में ये शामिल हैं:
- बंगाली: लगभग 8% लोग बोलते हैं।
- मराठी: लगभग 6.86% लोग बोलते हैं।
- तेलुगु: लगभग 6.7% लोग बोलते हैं।
- तमिल: लगभग 5.7% लोग बोलते हैं।
भारत में अंग्रेजी बोलने वाले लोग
2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में लगभग 12.5 करोड़ लोग अंग्रेजी बोलते हैं, हालंकि इनमे से केवल 2.6 लाख लोगों ने इसे अपनी पहली भाषा बताया है. दुनिया में लगभग 150 करोड़ से ज्यादा लोग अंग्रेजी बोलते हैं.