1 लाख को बना दिया 1 करोड़ से ज्यादा | मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर बनाने वाली कंपनी का कमाल

अगर आपने वर्ष 2005 में टीवीएस मोटर कंपनी के शेयर में 1 लाख रूपए निवेश किए होते तो आज आप 1.68 करोड़ रूपए के मालिक होते। मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी ने बीते कुछ वर्षों में अपने निवेशकों को मालामाल बना दिया है।

By Pinki Negi

1 लाख को बना दिया 1 करोड़ से ज्यादा | मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर बनाने वाली कंपनी का कमाल

शेयर बाजार में निवेश करना किसी बड़े जोखिम से कम नहीं है लेकिन कई लोग इसमें निवेश करके अब मालामाल बन गए हैं। इसमें कब कंपनी के शेयरों में उछाल आ जाए पता नहीं लगता है। ठीक ऐसी टू-व्हीलर और थ्री व्हीलर बनाने वाले कंपनी के साथ हुआ है। टीवीएस मोटर ने पीछे 20 सालों में अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है।

अगर आपने कंपनी के स्टॉक में 1 लाख रूपए लगाए होते तो आज इन्होंने 1.68 करोड़ रूपए से भी अधिक हो जाना था। जब से कंपनी ने बोनस शेयर दिए थे अलग ही नज़ारा देखने को मिला है।

यह भी देखें- Suzlon Energy शेयर 4.07% टूटा, सुबह के सेशन में Sensex की गिरावट का असर

1 लाख कैसे बन गए 1 करोड़ रूपए?

टीवीएस मोटर के शेयर में यदि आपने एक लाख का निवेश किया होता तो आज आप करोड़ो रूपए में खेल रहे होते। यह बात सच है, लेकिन ये तब होना था जब आपने 2 सितंबर 2005 को 1 लाख के 2424 शेयर ख़रीदे होते क्योंकि उस समय प्रति शेयर की कीमत 41.25 रूपए थी। वही वर्ष 2010, सितंबर के महीने में कंपनी ने अपने निवेशकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर प्रदान किए इससे शेयर के साथ एक एक्स्ट्रा शेयर मुफ्त में मिल गया। डबल होकर शेयरों की संख्या 4848 हो गई।

आज 5 सितंबर 2025 को एक शेयर की कीमत 3476.95 रूपए हो गई है अगर 4848 शेयर का हिसाब लगाए जिनकी कीमत 1.68 करोड़ पहुंच चुकी है। हालाँकि इसमें अभी डिविडेंड को नहीं जोड़ा गया है।

कंपनी के शेयर का प्रदर्शन

पिछले कुछ सालों में कंपनी के शेयर ने शानदार बढ़ोतरी की है इससे निवेशकों को निराश होने का मौका नहीं मिला है।

  • पिछले 5 वर्षों में शेयर की कीमत 700% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
  • पिछले 10 सालों में शेयर ने अपने निवेशकों को 1459% का तगड़ा रिटर्न दिया है।
  • 2 साल में शेयर ने अपनी कीमत में 138% की वृद्धि की है।
Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें