Rajasthan Patwari Answer Key 2025: RSMSSB ने जारी की आंसर-की | यहां देखें डायरेक्ट लिंक

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का प्रदर्शन और संभावित स्कोर का अनुमान लगाने के लिए आंसर की चेक कर सकते हैं। RSSB ने इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है।

By Pinki Negi

Rajasthan Patwari Answer Key 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा इस परीक्षा की आंसर-की रिलीज कर दी गई है। आप अपने जवाबों का मिलान करने के लिए आंसर-की देख सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

यह भी देखें- AAI Junior Executive Recruitment 2025: 976 पदों पर भर्ती, 28 अगस्त से आवेदन करें

परीक्षा से सम्बंधित जानकारी

RSSB ने राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए 3705 पद निकाले थे। इस परीक्षा में 6.76 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा दो शिफ्टों में 17 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी।

आंसर-की डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दी हुई प्रक्रिया का पालन करना है।

  • उम्मीदवार को सर्वप्रथम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर जाना है।
  • अब होम पेज पाए आएं और आपको लेटेस्ट न्यूज का सेक्शन दिखाई देगा।
  • यहाँ पर आपको पटवारी 2025 आंसर-की से सम्बंधित लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • आपको परीक्षा की शिफ्ट के हिसाब से लिंक दिखेगा उस पर क्लिक कर लें और डाउनलोड करें।
  • आप मास्टर प्रश्न पत्र से जवाबों को चेक करके अपने स्कोर को देख सकते हैं।

मास्टर प्रश्न पत्र और आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने परीक्षा प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते हैं। भर्ती से जुड़ी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर चेक सकते हैं।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें