ITI Result 2025 जारी : skillindiadigital.gov.in पर देखें रिजल्ट | यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट PDF

स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) ने हाल ही में NCVT ITI Result 2025 के दूसरे वर्ष के परिणाम को घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी वे वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

By Pinki Negi

ITI Result 2025 जारी : skillindiadigital.gov.in पर देखें रिजल्ट | यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट PDF

ITI Result 2025: क्या आप NCVT ITI Result 2025 रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) ने हाल ही में NCVT ITI Result 2025 के दूसरे साल के रिजल्ट की जारी कर दिया है। छात्र स्किल इंडिया की ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको रोल नंबर और अन्य जानकारी को भरना होगा।

यह भी देखें- VDO Bharti New Exam Date: VDO भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब 2 नवंबर को होगा पेपर

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया क्या है?

अगर आप NCVT ITI का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताई गई जानकारी को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करना है।

  • इसके लिए सर्वप्रथम, स्किल इंडिया डिजिटल हब की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.skillindiadigital.gov.in/home पर क्लिक करना है।
  • होम पेज NCVT ITI Result 2025 का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • अगले पेज में आपको अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी को दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रिजल्ट खुलकर आ जाएगा जो कि PDF के रूप में दिखाई देगा।
  • अब आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

डायरेक्ट रिजल्ट चेक करने के पेज पर पहुंचने के लिए इस दिए गए लिंक पर क्लिक करें- https://dgt.skillindiadigital.gov.in/result

रिजल्ट में क्या जानकारी दी होती है?

रिजल्ट की मार्कशीट में निम्न प्रकार से जानकारी शामिल रहती है।

  • छात्र का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • ट्रेड का नाम और कोड
  • प्राप्त अंक और अधिकतम अंक
  • रिजल्ट की स्थिति (पास या फेल)
  • रिजल्ट की तारीख

रिजल्ट का पुनर्मूल्यांकन

अगर छात्र अपने परिणाम से नाखुश है तो वह फिर से रिजल्ट का पुनर्मूल्यांकन करवा सकता है। इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं का री-चेकिंग के लिए आवेदन करना होगा। आप अपने आईटीआई संस्थान के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसका फॉर्म भरकर आपको निर्धारित फीस जमा करनी होती है। फिर जाँच के बाद आपका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा NCVT MIS पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें