
क्या आप WhatsApp यूज़र्स हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। हाल ही में भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने WhatsApp ऐप यूजर्स को सावधान किया है। एजेंसी ने यूजर्स को तुरंत ही व्हाट्सप्प ऐप अपडेट करने के लिए सलाह दी है ताकि उनकी पर्सनल डिटेल्स सुरक्षित रह सके। बता दें जो iOS और macOS यूजर्स हैं उनके लिए यह खतरे की चेतवनी दी गई है।
यह भी देखें- Airtel Users ध्यान दें! कस्टमर केयर से बात करने पर लगेगा चार्ज, जानें कितना देना होगा
WhatsApp यूज़र्स के लिए क्या खतरा है?
जानकारी के लिए बता दें CERT-In ने WhatsApp के iOS और macOS वर्जन में बहुत बड़ी सुरक्षा खामी की जानकारी दी है। यह एक बड़ी समस्या है जिसका हैकर्स आसानी से फायदा उठा सकते हैं। यूजर्स को ठगने और बेवकूफ बनाने के लिए फर्जी लिंक भेजे जा रहें है अगर इस पर कोई क्लिक करता है तो हैकर्स के पास अपनी पूरी डिटेल्स चली जाएंगी जैसे आपकी प्राइवेट चैट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी, इनका इस्तेमाल करके आपको ब्लेकमेल और पैसे ठगे जा सकते हैं।
सबसे ज्यादा खतरा इन वर्जन के लिए बताया जा रहा है।
- WhatsApp for iOS- इसके 2.25.21.73 से पुराने वर्जन है।
- WhatsApp Business for iOS- इसके 2.25.21.78 से पुराने वर्जन है।
- WhatsApp for Mac- इसके 2.25.21.78 से पहले के वर्जन है।
ये है बहुत बड़ा खतरा!
एजेंसी का कहना है कि ऐप में सुरक्षा की बहुत बड़ी कमी है जो कि किसी बड़े जोखिम से कम नहीं है। इस सुरक्षा खामी को यदि Apple के एक दूसरे बग के साथ शामिल किया जाए तो हैकर्स आपके डेटा को बहुत ही आसानी से चुरा सकते हैं। समझ लीजिए आपकी जानकारी पर डबल खतरा हो सकता है।
यह भी देखें- सभी लैपटॉप यूजर्स सावधान! सरकार ने दी सख्त चेतावनी, नहीं किया ये काम तो होगी बड़ी परेशानी
कैसे रहेंगे सुरक्षित?
आपको अपने व्हाट्सप्प को सुरखित रखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।
- इसके लिए आपको सर्वप्रथम अपने WhatsApp को प्ले स्टोर में जाकर तुरंत ही लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लेना है।
- अगर कोई अनजान मैसेज या लिंक दिखाई देता है उस पर बिलकुल भी क्लिक न करें।
- जब तक ऐप अपडेट नहीं हो जाता है किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना है।
भारत में करोड़ो लोग व्हाट्सप्प ऐप का इस्तेमाल करते हैं ऐसे में इनकी निजी जानकारी सुरसकहित रहे इसलिए सरकार यह बड़ा अपडेट दे रही है। इससे यूजर्स को नुकसान भी नहीं होगा और जानकारी भी सुरक्षित रहने वाली है।