
दिल्ली सरकार राज्य के छात्रों के लिए मेट्रो का सफर आसान बनाने के लिए एक योजना पर काम कर रही है. इस योजना के तहत छात्रों को सस्ते में मेट्रो का पास मिलेगा. कई छात्रों के लिए हर दिन मेट्रो से सफर करना काफी मुश्किल और महंगा हो जाता है. यदि यह पास सुविधा शुरु हो जाती है, तो स्टूटेंस्ट को सफर करना आसान हो जायेगा.
स्टूडेंट्स के लिए बनेगा सस्ता मेट्रो पास
दिल्ली के छात्रों को बहुत जल्द मेट्रो पास की सुविधा मिलने वाली है. हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संकेत दिए कि सरकार इस योजना पर विचार कर रही है. हैदराबाद मेट्रो में यह सुविधा पहले से है, जिस वजह से दिल्ली के छात्र बहुत समय से मेट्रो पास की मांग कर रहे थे. दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू और जामिया और अन्य बड़े कॉलेज के लाखों स्टूडेंट्स को हर दिन आने -जाने में काफी पैसा खर्च करना पड़ता है. अगर सस्ते पास की सुविधा शुरु होती है, तो छात्रों को काफी राहत मिलेगी.
दिल्ली में शुरू हुई U-Special बस सेवा
दिल्ली में कॉलेज और यूनिवर्सिटी जाने वाले छात्रों की सुविधा के लिए अब U-Special बस सेवा शुरू कर दी है. आमतौर पर ये बसें स्टूडेंट्स के लिए चलाई गई है, ताकि उन्हें हर दिन आने -जाने में कोई परेशानी न हो. यह बसें उन्हें समय पर स्कूल पहुंचाएगी और किराया भी कम होगा. यह बस सेवा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से स्टूडेंट्स को उनके कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक पहुंचाएगी.







