History Mysteries: इतिहास के 10 रहस्य जो आज तक नहीं सुलझे, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

आज हम आपको इतिहास की ऐसी रहस्यमयी कहानियों के बारे में बताने जा रहें हैं जिनका राज आज तो दुनिया में किसी ने नहीं सुलझा पाया है। इन विचित्र घटनाओं को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान है।

By Pinki Negi

History Mysteries: इतिहास के 10 रहस्य जो आज तक नहीं सुलझे, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

History Mysteries: जब भी हम इतिहास को जानने और पढ़ने की कोशिश करते हैं तो हमें कई ऐसी कहानियां और रहस्यों के बारे में जानकारी मिलती है जो आज तक नहीं सुलझ पाएं हैं इनमे कई दर्दनाक घटनाएं भी शामिल होती हैं। ये ऐसी पहेलियाँ है जिन्हे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हो गए है और इनकी गुत्थी आज तक कोई भी नहीं सुलझा पाया है। आज हम आपको इस लेख में इतिहास के ऐसी 10 अजीब कहानियों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हे पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे।

यह भी देखें- भारत का ये गांव है दुनिया का सबसे अमीर! हर घर में छिपा है धन का खज़ाना

इतिहास के 10 अनसुलझे रहस्य

1. रोनोक कॉलोनी का रहस्य

इस रहस्य के बारे में आज तक कोई नहीं जान पाया है कि वर्ष 1587 में अमेरिका के रोनोक द्वीप से अचानक 100 से अधिक अंग्रेज कहाँ गायबी हो गए। वहां पर कोई भी सबूत नहीं मिला लेकिन एक पेड़ मिला जिसमें CROATOAN लिखा हुआ था।

2. जैक द रिपर, एक गुमनाना हत्यारा

लंदन में वर्ष 1888 में एक सीरियल किलर ने कई महिलाओं को दर्दनाक मौत दे दी। उसे जैक द रिपर कहा गया था लेकिन उसकी रियल पहचान कोई भी नहीं जान पाया जो आज भी एक रहस्य है।

3. अटलांटिस का खोया शहर

प्राचीन यूनानी दार्शनिक प्लेटो ने अटलांटिस द्वीप के बारे में बात की थी जो कि समुद्र में डूब चुका था। आज तक कोई भी प्रूफ नहीं मिल पाया है कि यह द्वीप सही में इस दुनिया में था और वह समुद्र में है।

4. डायटलोव पास की रहस्यमय मौतें

वर्ष 1959 का एक अजीबो-ग़रीबों मामला देखने को मिला कि रूस के उराल पर्वत में 9 हाइकर्स की डेथ हुई थी जिनके शरीर पर अजीब तरह के चोट लगी हुई थी और कुछ लोगों के कपड़े भी गायब थे। ये आजतक राज बना हुआ है कि इनकी मृत्यु कैसे हुई।

5. अमेलिया इयरहार्ट का गायब होना

वर्ष 1937 में मशहूर पायलट अमेलिया इयरहार्ट अपना विमान लेकर दुनिया में चक्कर लगाने का प्रयास कर रहा था जो कि अचानक से लापता हो गया, उसे कितना ढूंढा गया लेकिन कोई भी सबूत नहीं मिल पाया। यह घटना भी एक रहस्य बना हुआ है।

6. वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट

वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट एक प्राचीन किताब है जो बहुत ही रहस्यमयी है। लेकिन आज तक कोई भी एक्सपर्ट इसकी भाषा और चित्र नहीं पहचान पाया है।

7. स्टोनहेंज का निर्माण

इंग्लैंड में एक जगह पर 3000 ईसा पूर्व से विशाल पत्थर स्थित हैं लेकिन पता नहीं चल पाया है की इन्हे किसने बनाया था।

8. वूलपिट के हरे बच्चे

इंग्लैंड में 12वीं सदी में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर सभी हैरान थे। यहाँ पर एक गांव में दो बच्चे थे जो कि हरे रंग के थे और अजीब तरह की भाषा बोलते थे जो किसी की भी समझ नहीं आती थी। ये रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया है कि वे कहाँ से आए थे और उन्हें कोई बीमारी से ग्रसित थे।

9. नाचने वाला प्लेग

नाचने वाला प्लेग घटना आज तक मेडिकल राज बना हुआ है। फ़्रांस के एक शहर में वर्ष 1518 में लोग पागलों की तरह नाचने लगे और इतना नाचे की कई लोगों की उनकी मौत भी हो गई।

10. बील सिफर का खजाना

इस खजाने का राज आज तक छिपा हुआ है। बता दें थॉमस बील ने वर्ष 1830 में तीन कोड वाले खजाने के कागज कहीं छोड़ दिए थे, और इनमे से एक खजाने का पता छिपा हुआ था। आज तक खजाना नहीं मिल पाया है क्योंकि इसका एक ही कोड सुलझा है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें