Tags

BJP President Race: शिवराज सिंह चौहान दौड़ में सबसे आगे? संघ प्रमुख मोहन भागवत से हुई मुलाकात

हाल ही में शिवराज सिंह चौहान और संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात हुई है, इस दौरान इन्होंने बंद कमरे में 45 मिनट की मीटिंग करि। ऐसे में अब उम्मीद लगाई जा रही है कि बीजेपी का अगला अध्यक्ष चौहान हो सकते हैं।

By Pinki Negi

BJP President Race: हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत से मुलाक़ात हुई। लोगों के मन में कई सवाल आ रहें हैं कि अब बीजेपी अध्यक्ष कौन बनेगा। इन दोनों के बीच यह बैठक दिल्ली में एक बंद कमरे में की गई जो कि करीबन 45 मिनट तक रही। इसके बाद अब नए अध्यक्ष की चर्चा की जा रही है।

यह भी देखें- मोदी सरकार का पेंशन पर बड़ा फैसला! केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा असर

इस मुलाक़ात का क्या मतलब है?

जानकारी के लिए बता दें पिछले एक बीजेपी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह इसलिए हो रहा है क्योंकि बीजेपी और आरएसएस के बीच कोई मतभेद या फिर समन्वय की कमी हो सकती है। लेकिन अब पार्टी में बड़े बदलाव हो सकते हैं क्योंकि करीबन दो साल के बाद यह बैठक हुई है। सितंबर महीने तक जल्द ही नया अध्यक्ष भी चुन लिए जाएगा।

45 मिनट की हुई गुप्त बैठक

बता दें शिवराज सिंह चौहान एवं मोहन भागवत के बीच रविवार शाम को दिल्ली में एक गुप्त बैठक हुई है। यह बैठक 45 मिनट की रही जो कि एक बंद कमरे में की गई। यह मुलाकत पहले से तय की गई थी क्योंकि शिवराज सिंह पहले एक सार्वजानिक कार्यक्रम में गए थे जिसके बाद ये तुरंत ही संघ कार्यालय की ओर निकल पड़े।

अध्यक्ष के लिए नए उम्मीदवार को खोज

शिवराज सिंह चौहान की जब से संघ प्रमुख से बैठक हुई उसके बाद बीजपी के अध्यक्ष पद का उम्मीदवार उन्हें ही माना जा रहा है। यह मुलाकात इसलिए भी हुई है क्योंकि बीजेपी संगठन में लम्बे समय से बात चल रही थी की कुछ बदलाव किए जाएंगे। अब देखते हैं कि क्या क्या बदलाव किए जाते हैं।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें