
Coolie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस में हिट हुई रजनीकांत की फिल्मों का नाम जरूर आता है इस बार इनकी नई फिल्म कुली रिलीज हो गई है। आजकल इसी फिल्म के चर्चे हर जगह सुनने को मिल रहें हैं पर यह बॉक्स ऑफिस में छाई हुई है। बता दें रिलीज होने के एक वीक के अंदर ही इस फिल्म ने 200 करोड़ रूपए से अधिक की शानदार कमाई की है। एक बार फिर से सुपरस्टार रजनीकांत छा गया है। इससे साबित होता है कि अभी भी लोगों के लिए रजनीकांत लोकप्रिय हीरो हैं।
यह भी देखें- क्या आप बॉलीवुड की इन फिल्मों को सिर्फ एक फ्रेम से पहचान सकते हैं
बॉक्स ऑफिस में शानदार कमाई!
कुली फिल्म रजनीकांत ही बड़ी सफलता बनते हुए नज़र आ रही है। रिलीज होने के पहले ही दिन इसने लगभग 65 करोड़ रूपए की की कमाई की है। दें चार दिनों के लम्बे वीकेंड में फिल्म ने 194.5 करोड़ रूपए की कुल बंपर कमाई की है।
लेकिन कुछ दनों में थोड़ा गिरावट भी देखी गई, सोमवार को 12 करोड़, मंगलवार को 9.5 करोड़ रूपए और बुधवार को 6.5 करोड़ रूपए की कमाई हुई है।
बॉक्स ऑफिस पर कुली का दबदबा
कुली फिल्म का तमिलनाडु राज्य से शानदार और मजबूत प्रदर्शन रहा है। चेन्नई की बात करें जिमें ऑक्यूपेंसी 33% था। मुंबई और दिल्ली के बाजारों में इसका खास प्रदर्शन नहीं हुआ था। तमिल संस्करण में फिल्म की कमाई अधिक हुई है यही से यह सबसे टॉप में रहा है। इसके बाद तेलगु और हिंदी भाषा आती है।
यह भी देखें- क्या आप करीना कपूर के बारे में जानते हैं? क्या केवल वास्तविक प्रशंसक ही इन प्रश्नों का सही उत्तर दे पाएंगे?
आगे क्या रहता है फिल्म का प्रदर्शन!
जब से इस फिल्म ने एक ही वीक में 222.5 करोड़ की शानदार कमाई की है यह नंबर वन फिल्म हं चुकी है। अब फिल्म आने वाले दिनों में क्या प्रदर्शन करती है इसके लिए सभी की नजरे इस पर टिकी हुई हैं। अब देखा जाएगा कि यह फिल्म रजनीकांत के करियर का शानदार रिकॉर्ड बना पाएगी।
