NABARD Recruitment 2025: टेक्निकल सुपरवाइज़र के 63 पद, 1.15 लाख तक सैलरी, लास्ट डेट से पहले भरें फॉर्म

जिन युवाओं को सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कार्य का अनुभव हैं उनके लिए NABARD ने बम्पर पद जारी किए हैं। आपको इन पदों के तहत हर महीने 1.15 लाख तक सैलरी मिलने वाली है।

By Pinki Negi

NABARD Recruitment 2025: टेक्निकल सुपरवाइज़र के 63 पद, 1.15 लाख तक सैलरी, लास्ट डेट से पहले भरें फॉर्म

NABARD Recruitment 2025: क्या आप नौकरी की तलाश कर रहें हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने हाल ही में भर्ती अधिसूचना जारी की है। बता दें टेक्निकल सुरपाइजर के लिए 63 पदों की रिक्तियां भरी जाएंगी। आइए भर्ती की पूर्ण जानकारी लेख में जानते हैं।

यह भी देखें- बिहार में 12वीं पास के लिए लैब असिस्टेंट भर्ती शुरू! सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

भर्ती की पूर्ण जानकारी

जिन युवाओं के पास सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का अनुभव है वे इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है जो 26 अगस्त 2025 तक रहेगी।

इन पदों के लिए वेतन

भर्ती के तहत दो पदों के लिए आवेदन किए जाएंगे। इनका वेतन भी अलग अलग होने वाला है।

भर्ती के तहत 61 पद जूनियर टेक्निकल सुपरवाइजर के लिए निकाले गए हैं। जिन भी आवेदकों का चयन पद के लिए होता है उन्हें प्रति माह 45,000 का वेतन मिलेगा।

चीफ टेक्निकल सुपरवाइजर के लिए 2 पद जारी हैं। पद के लिए 1,15,000 रूपए का वेतन हर महीने मिलेगा।

उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हासिल की हो। पद के अनुसार आवेदक के पास 3 से 7 साल कार्य का एक्सपीरियंस होना जरुरी है।

चयन प्रक्रिया क्या है?

भर्ती में उम्मीदवार का सिलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के तहत किया जाएगा। यानी की लिखित परीक्षा नहीं होगी। जूनियर सुपरवाइजर की अधिकतम उम्र 35 वर्ष और चीफ टेक्निकल सुपरवाइजर के लिए 45 वर्ष उम्र निर्धारित की गई है।

भर्ती में कैसे करें आवेदन?

भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत आसान है, इसके लिए नीचे दी हुई प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • आपको सर्वप्रथम भर्ती की सम्बंधित वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • होम पेज पर पंजीकरण करके लॉगिन प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी ध्यान से दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • जानकारी चेक करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।
Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें