
बरसात के मौसम में घर के बाहर झाड़ियों में फूलों पर पेड़ों में कई प्रकार के कीड़े-मकौड़े देखने को मिलते हैं। इनमे से ही आपको स्टैल बीटल दिखता होगा जो आपको नार्मल कीड़ा लगता होगा। लेकिन आपको बता दें यह दुनिया का सबसे दुर्लभ और महंगे कीड़ों में से एक है जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। जी हाँ इसकी कीमत करीबन 75 लाख रूपए हैं। आइए जानते हैं इस छोटे से कीड़े की इतनी कीमत क्यों है जिस वजह से यह बहुत ख़ास होता है।
यह भी देखें- बैंकों से गायब हो रहे 10-20 रुपए के नोट! हैरान करने वाली है वजह
स्टैल बीटल क्यों है इतना ख़ास?
स्टैल बीटल एक छोटा सा कीड़ा है लेकिन दिखने में बहुत ही खरतनाक लगता है। इसके हिरण की सींगों जैसे बाद और मजबूत जबड़े होते हैं जिसे मैडिबल्स कहते हैं। इस कारण ही इस कीड़े का नाम स्टैग रखा गया।
कुछ समय पहले वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च की, जिस रिपोर्ट में इनके बारे में कुछ ख़ास बातें पता चली हैं। बता दें यह जो कीड़े होते हैं वह वन पारिस्थितिकी तंत्र में एक बहुत ही ख़ास सप्रोक्सिलिक समूह का पार्ट होते हैं। इसके बड़े जबड़े सबको अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
लाखों रूपए है इसकी कीमत!
इस कीड़े की अधिक कीमत होने के पीछे कई खास कारण है जो इसे बहुत ही महंगा बनाता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
- यह एक बहुत ही दुर्लभ कीड़ा है जो कि दुनिया में बहुत ही कम जगह देखने को मिलता है क्योंकि इनकी संख्या भी बहुत हम हैं। यानी की यह कहीं पर भी आसानी से नहीं मिलता जिस वजह से इसकी कीमत अधिक है।
- जापान देश में इस कीड़े और शुभ माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि इस कीड़े को घर पर रखने में धन आता है और जीवन बेहतर होता है।
- यह एक दुर्लभ कीड़ा है जिसे कई लोग संग्रह करके रखते हैं। इस वजह से यह बहुत महंगा है।
यह भी देखें- जापान में तहलका मचा रही है ये छोटी इलेक्ट्रिक कार- 100 KM रेंज, सिर्फ एक सीट, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान









