Trending Quiz: सोते समय स्लीप अपनोइया (apnoea) का HDL कोलेस्ट्रॉल से क्या संबंध है?

यह लेख प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले GK प्रश्न विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और भारतीय संविधान जैसे विषयों पर आधारित होते हैं। आप जिस भी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उसके लिए जनरल नॉलेज का ज्ञान आपको सफलता की और लेकर जा सकता है। तो चलिए जानते हैं ऐसे कुछ जरूरी प्रश्न/उत्तरों की संक्षेपत जानकारी।

By Pinki Negi

Trending Quiz: सोते समय स्लीप अपनोइया (apnoea) का HDL कोलेस्ट्रॉल से क्या संबंध है?

जब भारत में बात किसी प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी की आती है तो उसमें सबसे पहला विषय (General Knowledge) का आता है। किसी भी क्षेत्र से जुड़ी नौकरी की परीक्षा हो या इंटरव्यू सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ आपकी सफलता में एक बड़ा योगदान देती है। ऐसे में अगर आप भी अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सामान्य ज्ञान का अध्ययन कर रहे हैं, तो उनमें से कुछ कम-ज्ञात लेकिन उपयोगी प्रश्न जिनके बारे में हमें विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाती ऐसे प्रश्नों और उनके उत्तर का स्पष्टीकरण हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से प्रदान करेंगे। तो चलिए जानते हैं ऐसे कुछ अनसुने सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न/उत्तर की पूरी जानकारी।

यह भी देखें: Trending Quiz: ज्यादा चीनी खाने से किस विटामिन की कमी हो सकती है?

प्रश्न 1. आँखों की पलकों के आसपास पीली लपटियाँ (Xanthelasma) क्या होती है?

Xanthelasma

उत्तर: आँखों की पलकों के आसपास पीली लपटियाँ (Xanthelasma) त्वचा के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण होती है। आमतौर पर यह हानिरहित होती है, लेकिन यह उच्च कोलेस्ट्रॉल, लीवर की समस्या और थायरॉइड का भी संकेत होती है।

प्रश्न 2. सोते समय स्लीप अपनोइया (apnoea) का HDL कोलेस्ट्रॉल से क्या संबंध है?

Better sleep

उत्तर: गंभीर अपनोइया से HDL (High-Density-Lipoprotein) घट सकता है, इसपर अध्ययनो की माने तो मध्यम या गंभीर स्लीप अपनोइया वाले बुजुर्ग लोगों में HDL (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे हृदय संबंधित बीमारियाँ बढ़ सकती हैं।

प्रश्न 3. मानव आँख की सबसे पतली त्वचा कौन सी है?

Eyes

उत्तर: पलक (Eyelid) पर, हमारी शरीर में आँखों की पलक की त्वचा सबसे पतली होती है, यह 24-30 मिलीमीटर होती है, इसलिए बाहरी प्रभावों से अधिक संवेदनशील होती है।

यह भी देखें: Trending Quiz: क्या रोज़ाना सूरज की रोशनी में 15 मिनट रहना विटामिन D की पूर्ति के लिए पर्याप्त होता है?

प्रश्न 4. बिना एक्सरसाइज के 8 घंटे से अधिक बैठना क्यों खतरनाक माना गया है?

Stress

उत्तर: मेयो क्लिनिक के अध्ययन में पाया गया है की जो लोग बिना एक्सरसाइज के काम करने के लिए 8 घंटे से अधिक बैठते हैं, उनमें मृत्यु का जोखिमम मोटापे और धूम्रपान के समान होता है।

प्रश्न 5. मानव शरीर में अमाइलेज नामक एंजाइम किस काम आता है?

Amylase

उत्तर: अमाइलेज एक एंजाइम है तो स्टार्च को ग्लूकोज में बदलता है। हमारे मुँह की लार और अग्न्याशय (Pancreas) में भी यह एंजाइम पाया जाता है और स्टार्च को चीनी में तोड़कर प्रतिदिन ऊर्जा की आपूर्ति करता है, साथ ही पाचन में महत्त्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें