
अगर आप एक छात्र हैं जो आने वाली किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपका जनरल नॉलेज बेहद ही अच्छा होना जरूरी है। भारत में होने वाली सभी तरह की परीक्षाओं मे सबसे अधिक पूछे जाने वाले प्रश्न सामान्य ज्ञान के होते हैं। नॉलेज बढ़ाने के लिए आप कई तरह की किताबों से ज्ञान तो ले लेते हैं लेकिन कुछ ऐसे कम-ज्ञात परंतु उपयोगी प्रश्न भी होते हैं जिनके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी किताबों में भी नहीं मिल पाती या हमें अलग-अलग जगह जाकर अपने प्रश्नों का उत्तर ढूँढना पड़ता है।
इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ महत्त्वपूर्ण सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न और उनके उत्तर व्याख्या के साथ देंगे, जो आपके लिए बेहद ही कामगार साबित होंगे। तो चलिए जानते हैं ऐसे जरूरी प्रश्नों से जुड़ी पूरी जानकारी।
प्रश्न 1. कौन सी सब्जी एक प्राकृतिक एंटीडिप्रेशन के रूप में जानी जाती है?

उत्तर: पालक (Spinach) को लेकर विशेषज्ञों की मानें तो इसमें मौजूद कई पोषक तत्व जैसे मेग्नेशियम, विटामिन B6 और फोलेट मूड को बेहतर बनाने वाले न्यूरोट्रांसमीटर जैसे सेरेटोनिन को सक्रिय करते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर कर डिप्रेशन से लड़ने मे मदद करती हैं।
प्रश्न 2. नींद की गुणवत्ता सुधारने के लिए कौन सा हॉर्मोन जिम्मेदार होता है?

उत्तर: Melatonin यह एक प्राकृतिक हॉर्मोन है, जो मस्तिषक मे पीनल ग्रन्थि द्वारा निर्मित होता है, यह शरीर में अंधेरा होने पर खुद ही उत्पन्न होता है और नींद के लिए शरीर को तैयार करता है। रात को स्क्रीन पर अधिक समय बिताने से यह दब जाता है, जिससे नींद की गुणवत्ता पर असर होता है।
प्रश्न 3. क्या आप जानते हैं कौन सा यंग सबसे पहले डीहाईड्रेशन से प्रभावित होता है?

उत्तर: मस्तिष्क, हमारे शरीर मे जब भी पानी की कमी होती है, तो इसका सबसे पहला असर मस्तिष्क पर होता है, जिससे थकान, सिरदर्द, चक्कर जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। 1-2% डीहाईड्रेशन भी Cognitive ability (सोचने, सीखने या सवाल हल करने की क्षमता) को 20% तक कम कर सकता है।
प्रश्न 4. सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर पर क्या सकारात्मक प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर में कई सकारात्मक प्रभाव जैसे पाचन में सुधार और मेटाबॉलिज्म तेज होना आदि देखने को मिलते हैं। गर्म पानी शरीर से विषाक्त (Toxic) पदार्थों को बाहर निकालकर किडनी और लीवर को साफ करने में मदद करता है।
प्रश्न 5. ज्यादा चीनी खाने से किस विटामिन की कमी हो सकती है?

उत्तर. Vitamin B1 (Thiamin) अधिक चीनी का सेवन विटामिन B1 के एब्सॉर्प्शन को कम करता है और शुगर लेवल को बढ़ता है, इससे शरीर में थकान, चिड़चिड़ापन और मेमोरी लॉस जैसे समस्याएं भी हो सकती हैं।