
देश में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) की अच्छी जानकारी होना बेहद ही जरूरी है। वैसे तो सामान्य ज्ञान से जुड़े यह प्रश्न काफी आसान लगते हैं लेकिन इनके उत्तर आपको कन्फ्यूज कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में विज्ञान, इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान और करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न ना केवल आपको परीक्षा में बल्कि इंटरव्यू में भी पूछे जाते हैं, ऐसे में यदि आप अपनी जीके को बेहतर करना चाहते हैं तो इससे जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर की जानकारी आप इस लेख के माध्यम प्राप्त कर सकेंगे।
प्रश्न 1. भारतीय रुपये का प्रतीक (₹) किस वर्ष में अपनाया गया था?
उत्तर: 2010, में भारतीय रुपये का प्रतीक (₹) को आधिकारिक रूप से अपनाया गया था।

प्रश्न भारत में सिक्कों का निर्माण कहाँ होता है?
उत्तर: मुंबई, नोएडा, हैदराबाद और कोलकाता

प्रश्न कौन सी मुद्रा पूरी तरह डिजिटल है और भौतिक रूप में नहीं आती?
उत्तर: बिटकॉइन, एक क्रिप्टोररेंसी है, जिसे केवल ऑनलाइन इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रश्न किस देश ने सबसे पहले कागजी मुद्रा (Paper Currency) का उपयोग किया था?
उत्तर: चीन (China)

प्रश्न: किस देश की मुद्रा सबसे ज्यादा वैल्यू में है?
उत्तर: कुवैती दिनार (Kuwaiti Dinar)

प्रश्न भारतीय नोटों पर कितनी भाषाओं में राशि लिखी जाती है?
उत्तर: 17 भाषाएँ, नोट के भाषा पैनल में 15 भाषाएँ और अन्य 2 हिन्दी और अंग्रेजी भाषा मुख्य रूप से होती है।
