Tags

UP Weather Red Alert: यूपी के 22 जिलों में आसमान से बरसेगी आग! भीषण लू का अलर्ट जारी, भूलकर भी दोपहर में न निकलें बाहर

उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां अप्रैल में ही मई‑जून जैसी तपती लू चल रही है. बांदा, प्रयागराज, सुल्तानपुर, हरदोई और झांसी जैसे जिले सबसे अधिक तप रहे हैं, जहां तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने 26 अप्रैल तक भीषण लू और हीटवेव की चेतावनी जारी की है, जबकि लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर और मेरठ में भी लोग धूप और लू से बेहाल हैं.

By Pinki Negi

up weather update heatwave red alert 22 districts list

उत्तर प्रदेश इन दिनों आग की भट्टी की तरह तप रहा है। इस बार अप्रैल के महीने में ही मई‑जून जैसी गर्मी शुरू हो गई है. दिनभर चिलचिलाती धूप और लू चल रही है, जिससे गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल तक प्रदेश में भीषण गर्मी और गर्म उष्ण हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. 27 अप्रैल से मौसम बदलेगी और यूपी की कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

यूपी में शुष्क और तपता मौसम

यूपी में आज भी प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहेगा. दिनभर आसमान साफ़ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. इस दौरान कुछ जिलों में 20‑25 किमी की रफ्तार से उष्ण हवाएं चलेंगी। प्रदेश में अगले कुछ दिन तक हीट वेव की चेतावनी दी गई है। हालांकि इसके बाद प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा. 26 अप्रैल के बाद दोनों संभागों में बारिश हो सकती है।

भीषण गर्मी से बड़े शहरों का बुरा हाल

राजधानी लखनऊ में भी इन दिनों तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। दिन में धूप और लू की वजह से लोग घरों में दुबक गए हैं. सड़कें इन दिनों सुनसान दिख रही हैं। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है. नोएडा‑गाजियाबाद में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।वहीं ताज नगरी आगरा, कानपुर, मेरठ जैसे शहरों में धूप परेशान कर रही है।

किन जिलों में लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज पश्चिमी संभाग के आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई और फर्रुखाबाद में गर्मी और लू की चेतावनी दी है। गर्म हवाओं की वजह से ये जिले भट्टी की तरह तप रहे हैं। आसमान से आग बरस रही है. इन जिलों में भी आज प्रचंड लू का दौर जारी रहेगा।

इसके अलावा वाराणसी, जौनपुर, संत रविदास नगर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाज़ीपुर में भी आज भीषण लू की चेतावनी दी गई है।

बांदा रहा प्रदेश का सबसे गर्म जिला

बीते 24 घंटों में बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा है। यहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री के पार चला गया. इसके अलावा, सुल्तानपुर, प्रयागराज, हरदोई और झांसी भी प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे। इन जिलों में तापमान में 41‑44 डिग्री के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से 3‑4 डिग्री अधिक है। आज भी यहां चिलचिलाती धूप का सिलसिला जारी रहेगा।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें