
उत्तरप्रदेश के जो युवा सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अच्छी खबर है. राज्य में बहुत जल्द होमगार्ड के 44,000 पदों पर भर्ती होने वाली है. रिपोट्स के अनुसार, इस भर्ती को सरकार की मंजूरी मिल चुकी है और विभाग ने पूरी प्लानिंग कर ली है. यह भर्ती जुलाई 2025 में शुरू हो सकती है.
चयन प्रक्रिया
होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदक को तीन स्टेप्स पूरे करने होंगे – लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, इंटरव्यू. इन तीनों चरणों में पास होने के बाद आवेदक का होमगार्ड पद में चयन हो जाएगा.
यूपी होमगार्ड परीक्षा पैटर्न 2025
अभी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी नही हुआ है. पिछली भर्तियों को देखते हुए एग्जाम में चार विषयों से सवाल पूछे गए थे. इनमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता और बौद्धिक क्षमता/आईक्यू/रीजनिंग शामिल हैं.
परीक्षा में कुल 150 सवाल होंगे, जो 300 नंबर के लिए होंगे. इसे हल करने के लिए 150 मिनट मिलेंगे. हर सही जवाब के लिए 2 नंबर दिए जाएंगे, वहीं हर गलत जवाब पर 0.5 नंबर काट लिए जाएँगे.
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समयावधि |
---|---|---|---|
सामान्य ज्ञान | — | — | — |
सामान्य हिंदी | — | — | — |
संख्यात्मक एवं मानसिक क्षमता | — | — | — |
बौद्धिक क्षमता / आईक्यू / तर्कशक्ति | — | — | — |
कुल | 150 | 300 | 150 मिनट |