Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी से मिलेगी राहत, कल से कई हिस्सों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

पंजाब में झुलसाती गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर! मौसम विभाग ने 14 और 15 जून को हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। इसके बाद मानसून जल्द ही पंजाब और हरियाणा की ओर बढ़ेगा। क्या दिल्ली-पंजाब में इस बार समय से पहले दस्तक देगा मानसून? जानिए पूरा अपडेट, कब और कहां होगी बारिश।

By GyanOK

गर्मी की मार से झुलसते पंजाबवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि मौसम बदलने वाला है। 14 और 15 जून को पंजाब के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी से मिलेगी राहत, कल से कई हिस्सों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, 18 जून तक राज्य के कई इलाकों में तेज़ हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं बिजली कड़कने और गरज के साथ बारिश की भी संभावना है। ऐसे में मौसम हल्का-फुल्का बिगड़ सकता है, लेकिन राहत वाली बात यह है कि उमस और लू से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

मानसून के रफ्तार पकड़ने की खबर

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण भारत में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, कोंकण और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बीते बुधवार से भारी बारिश हो रही है। वहीं, मानसून अब धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि ये इलाकों में मानसून 20 जून तक पहुंच जाएगा।

दिल्ली-पंजाब में कब पहुंचेगा मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 19 से 25 जून के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है। खास बात यह है कि दिल्ली में मानसून इस बार करीब 10 दिन पहले दस्तक दे सकता है। हल्की नमी और बादलों की मौजूदगी से राजधानी में लोग पहले से ही मौसम में बदलाव महसूस करने लगे हैं।

क्या असर होगा पंजाब पर?

गर्मी से बेहाल पंजाब के लोगों के लिए ये खबर राहत देने वाली है। अगर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही बैठता है, तो आने वाले दिनों में दिन का तापमान गिर सकता है और किसानों के लिए भी यह अच्छी खबर हो सकती है, खासकर खरीफ फसलों की बुआई करने वालों के लिए।

Author
GyanOK
GyanOK एडिटोरियल टीम में काफी अनुभवी पत्रकार एवं कॉपी राइटर हैं जो विभिन्न राज्यों, शिक्षा, रोजगार, देश-विदेश से संबंधित खबरों को कवर करते हैं, GyanOk एक Versatile न्यूज वेबसाइट हैं, इसमें आप समाचारों के अलावा, शिक्षा, मनोरंजन से संबंधित क्विज़ भी खेल सकते हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें