बेटी के लिए रिश्ता देखने गई मां को हुआ प्यार, आधी उम्र के युवक से रचाई शादी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक विधवा मां बेटी की शादी देखने गई और खुद ही 22 साल के युवक से दिल लगा बैठी। परिवार और बेटी की सहमति से मंदिर में शादी की और पूरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। जानिए कैसे शुरू हुई यह अनोखी लव स्टोरी

By GyanOK

सुना था की कलयुग में कुछ भी हो सकता है ऐसा ही कुछ हुआ है यूपी के शाहजहांपुर जिले में। यहां एक 45 साल की विधवा महिला अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देखने गई थी, लेकिन बेटी के रिश्ते की बात आगे बढ़ती इससे पहले खुद ही उस लड़के से प्यार कर बैठी।

बेटी के लिए रिश्ता देखने गई मां को हुआ प्यार, आधी उम्र के युवक से  रचाई शादी

इसके बाद महिला की शादी उसके परिवार और बेटी की सहमति से हुई दोनों ने चार दिन पहले मंदिर में शादी की, और अब यह मामला पूरे इलाके के साथ ही इंटरनेट की दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पति की मौत के बाद अकेले कर रही थी बच्चों की परवरिश

दरअसल महिला के पति का तीन साल पहले निधन हो गया था। उसके बाद वह अपने तीन बेटों और एक बेटी के साथ ससुराल में रह रही थी। उसकी बड़ी बेटी की उम्र करीब 20 साल है और महिला उसकी शादी के लिए लड़का देख रही थी।

बेटी के रिश्ते के बहाने शुरू हुई बातचीत

चूंकि महिला की बेटी की उम्र शादी की हो चली थी तो बेटी के लिए लड़का देखते समय महिला की एक 22 साल के युवक से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं और बात प्यार तक पहुंच गई।

बेटी ने दिखाई समझदारी

जब बेटी को मां के इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने कोई नाराजगी नहीं दिखाई। उल्टा उसने कहा, “मां, आप खुश रहो। पहले आप शादी कर लो, मेरी शादी बाद में होगी।” इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से मंदिर में शादी हुई।

गांव में बनी चर्चा का विषय

शादी के बाद महिला अकेली ही अपने गांव लौटी। इस खबर की चर्चा पूरे गांव और आसपास के इलाकों में हो रही है। कुछ लोग इस रिश्ते को लेकर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग महिला और उसकी बेटी की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं।

Author
GyanOK
GyanOK एडिटोरियल टीम में काफी अनुभवी पत्रकार एवं कॉपी राइटर हैं जो विभिन्न राज्यों, शिक्षा, रोजगार, देश-विदेश से संबंधित खबरों को कवर करते हैं, GyanOk एक Versatile न्यूज वेबसाइट हैं, इसमें आप समाचारों के अलावा, शिक्षा, मनोरंजन से संबंधित क्विज़ भी खेल सकते हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें