
मेडिकल क्षेत्र में MBBS कोर्स सबसे बड़ा होता है, जिसे हर कोई नहीं कर पाता है. जो लोग सरकारी कॉलेज से MBBS करना चाहते है उन्हे नीट परीक्षा पास करनी होगी है तभी जाकर उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलता है. कई लोगों के मन में ये सवाल उठाता है कि नीट एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए. लेकिन बता दें कि इसमें आपकी अलग -अलग कैटेगरी जैसे -सामान्य, SC, ST, या EWS और आप किस राज्य या कॉलेज में एडमिशन चाहते हैं, उस पर निर्भर करता है. तो आइए जानते है सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए कितने नंबरों की जरूरत होती है.
NEET पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए?
जो स्टूडेंट्स NEET एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनके मन में अक्सर ये सवाल आता है कि NEET पास करने के लिए कितने नंबर की जरूरत होती है. आपको बता दें कि NEET पास करने के लिए आपको NEET क्वालीफाइंग मार्क्स या कटऑफ मार्क्स लाने होते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) परीक्षा के नतीजे घोषित करते समय इन कटऑफ मार्क्स की भी घोषणा करती है.
ध्यान रखें कि ये क्वालीफाइंग मार्क्स केवल परीक्षा पास करने के लिए होते हैं, सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नहीं होते है. सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए आपको इनसे कही ज्यादा नंबर लाने होते हैं.
श्रेणी | कट-ऑफ परसेंटाइल | क्वालीफाइंग मार्क्स 2025 (अनुमानित) | क्वालीफाइंग मार्क्स 2024 |
---|---|---|---|
सामान्य | 50वीं | जारी किया जाएगा | 720-162 |
सामान्य-PH | 45वें | जारी किया जाएगा | 161-144 |
एससी/एसटी/ओबीसी | 40वीं | जारी किया जाएगा | 161-127 |
एससी/ओबीसी-PH | 40वीं | जारी किया जाएगा | 143-127 |
अनुसूचित जनजाति PH | 40वीं | जारी किया जाएगा | 142-127 |
NEET 2025 score range
सरकारी मेडिकल कॉलेज में NEET से सीट कितने नंबर पर मिलेगी, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस कैटेगरी से हैं. सबसे पहले आपको NEET 2025 में पास होना होगा, उसके बाद हर कैटेगरी के लिए पास होने के लिए अलग-अलग परसेंटाइल तय होता है. फिर उसके बाद सरकारी कॉलेज की सीट पाने के लिए आपको अपनी कैटेगरी के हिसाब से NEET कटऑफ लिस्ट में आने लायक नंबर लाने होंगे, जो की इस प्रकार से है –
नीट स्कोर टाइप (NEET score type) | नीट स्कोर रेंज (NEET score range) |
---|---|
बहुत अच्छा स्कोर | 700 से 720 |
अच्छा स्कोर | 600 से 700 |
औसत स्कोर | 450 से 600 |
कम स्कोर | 350 से 450 |