
30 जुलाई से UP BEd की काउंसलिंग शुरू हो गई है. इस बार कुल 2.30 लाख से ज्यादा सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसलिंग दो चरणों में होगी. सबसे अच्छी बात यह है कि अब रैंक की बाध्यता नहीं है. इसका मतलब है कि किसी भी रैंक वाले छात्र पहले चरण की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं.
UP B.Ed काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल
चरण | तिथि |
---|---|
पंजीकरण शुरू | 31 जुलाई (सुबह 11 बजे से) |
कॉलेज विकल्प भरना | 1 अगस्त से |
प्रथम चरण की काउंसलिंग | 1 से 12 अगस्त तक |
पहला सीट आवंटन | 13 अगस्त |
फीस भुगतान व रिपोर्टिंग | 25 अगस्त तक |
दूसरा चरण पंजीकरण | 27 अगस्त से |
कॉलेज विकल्प भरना | 28 से 30 अगस्त |
दूसरा सीट आवंटन | 1 सितंबर |
फीस भुगतान व रिपोर्टिंग | 2 से 4 सितंबर |
पूल काउंसलिंग | 6 से 12 सितंबर |
डायरेक्ट एडमिशन पंजीकरण | 13 से 26 सितंबर |
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
- बीएड JEE 2025 स्कोरकार्ड
- काउंसलिंग कॉल लेटर / रैंक कार्ड
- 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- चरित्र प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड / वोटर ID
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
UP B.Ed काउंसलिंग 2025 फीस
UP B.Ed काउंसलिंग 2025 में हिस्सा लेने वाले छात्रों को 5750 रुपए फीस देनी होगी. जिसमे 750 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस होगी और 5000 रुपए सीट पक्की करने के लिए जमा होंगे. अगर किसी उम्मीदवार को काउंसलिंग के बाद सीट नहीं मिलती है, तो उन्हें 5000 रुपए वापिस कर दिए जाएंगे. ध्यान रखें, रजिस्ट्रेशन फीस वापस नहीं होगी.