राज्य सरकार ने किया सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी का ऐलान, कितना बढ़ा महंगाई भत्ता?

उत्तराखंड राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के सीएम धामी जी ने स्वायत्त निकायों एवं सरकारी कर्मचारी के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है।

By Pinki Negi

राज्य सरकार ने किया सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी का ऐलान, कितना बढ़ा महंगाई भत्ता?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में DA में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। यह खबर सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। जानकारी के लिए बता दें राज्य के स्वायत्त निकायों एवं सरकारी कर्मचारी के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा। जिन भी कर्मचारियों के पांचवे और छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सैलरी दी जाती है यह लाभ इन्हे ही दिया जाएगा।

यह भी देखें- SC सर्टिफिकेट को लेकर बड़ा फैसला! हिंदू, बौद्ध और सिखों को छोड़कर बाकी सभी के सर्टिफिकेट होंगे रद्द, होगी कार्यवाही

महंगाई भत्ते में कितनी हुई बढ़ोतरी?

सरकार ने DA की बढ़ोतरी को 1 जनवरी 2025 से लागू कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें जो पांचवे वेतन आयोग वाले कर्मचारी हैं उनका महंगाई भत्ता 455% से भड़कर 466% कर दिया गया है। वहीं छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों के डीए को 246% से बढ़ाकर 252% कर दिया है।

516 करोड़ रूपए की योजना

राज्य के सीएम धामी ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है जिसके तहत एक बड़ी योजना हरी झंडी मिली है। बता दें यह फैसला जोशीमठ के आपदा से पीड़ित क्षेत्रों के लिए लिया गया है। योजना के लिए 516 करोड़ रूपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। पहली क़िस्त के तहत 40 करोड़ रूपए का इस्तेमाल जोशीमठ के डेंजर क्षेत्रों को सुरक्षित करने के लिए किया जाएगा।

यह भी देखें- सरकार का बड़ा फैसला! 5 लाख किसानों को मिलेगा ब्याज फ्री लोन, किस-किस को मिलेगा देखें पूरी खबर

विकास के लिए जरुरी फैसले

इन महत्वपूर्ण फैसलों के अतिरिक्त अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए सरकार ने अनुमति दी है।

  • जल जीवन मिशन के कार्यो के लिए केंद्र सरकार से फंडेड के लिए 200 करोड़ रूपए की मंजूरी मिल गई है।
  • देवभूमि रजत जयंती पार्क बनाने के लिए राज्य के नगर निकायों में 52 स्थानों का चयन किया गया है इसके लिए 40.49 करोड़ रूपए की अनुमति मिली है।
  • 5 करोड़ रूपए के प्रस्ताव के लिए पेयजल निगम के अलग अलग प्रोजेक्ट्स बनाने के लिए स्वीकृति मिली है।
Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें