
कई महीनों के लंबे इंतजार के बाद आज, 25 जून, 2025 को वह ऐतिहासिक घड़ी आ गई है, जिसका हर भारतीय को बेसब्री से इंतजार था। आज AXIOMA-04 Mission के तहत आज अमेरिका के फ्लोरिडा से 4 अंतरिक्ष यात्री अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी शामिल रहेंगे। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ISRO के गगनयान मिशन का हिस्सा है और अब वह Ax-4 मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह भी देखें: PAN कार्ड बनवाने के लिए यह डॉक्यूमेंट अब अनिवार्य! आधार लिंक की आख़िरी तारीख भी जान लें
कौन हैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से तालुक रखने वाले शुभांशु शुक्ला का जन्म 10 अक्टूबर, 1985 में हुआ था, वह जून, 2006 में वायुसेना में शामिल हुए और एक परीक्षण पायलट बने। शुक्ला को कॉमबैट लीडर और अनुभवी परीक्षण पायलट के रूप में 2000 घंटों का फ्लाइट अनुभव है और वह SU-30, MKI, MiG-21, एन-32 और हॉक जैसे लड़ाकू विमान उड़ा चुके हैं।
वर्ष 2019 में इन्होंने रूस की राजधानी मॉस्को स्थित री गागारिन कोसमोनॉट ट्रैनिंग सेंटर से एक साल का परीक्षण लिया। जबकि फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गगनयान मिशन के लिए शुभांशु शुक्ला के नाम का ऐलान किया था।
यह भी देखें: NMDC में आई सबसे बड़ी भर्ती! हजारों पद खाली – आप भी बन सकते हैं सरकारी अफसर! अभी आवेदन करें!
कब लॉन्च होगा Ax-4 मिशन
AXIOMA-04 Mission नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से सुबह 02:31 बजे (भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:01 बजे) कॉम्प्लेक्स 39A से लॉन्च होगा, जिसमें भारत के साथ-साथ पोलैंड, हंगरी और अमेरिका के कुल चार यात्री शामिल हैं। नया ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट इन यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाएगा। मिशन पूरा होने पर यह अंतरिक्ष यान गुरुवार यानी 26 जून, 2025 को सुबह 7:00 बजे ISS से डॉक करेगा। यह मिशन भारत के लिए बेहद अहम है क्योंकि शुभांशु शुक्ला इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
भारत के लिए ऐतिहासिक मिशन
भारत के लिए AXIOMA-04 Mission ऐतिहासिक और बेहद ही अहम माना जा रहा है क्योंकि लंबे इंतजार के बाद पहली बार कोई भारतीय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने वाला है। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा स्पेस में जाने वाले पहले भारतीय थे। जिनके बाद अब शुभांशु शुक्ला भारत के स्पेस इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाले है।
यह भी देखें: सरकारी नौकरी की बड़ी भर्ती! MECL में निकली धमाकेदार भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई