
देशभर के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून की मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं और सड़कों पर जलभराव के चलते बच्चों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए स्कूल और कॉलेज कुछ समय के लिए बंद कर दिए गए हैं। भारी बारिश से प्राभवित राज्यों और क्षेत्रों में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 48 घंटों तक सतर्क रहने की सलाह दी है।
ऐसे में देश के किन राज्यों में भारी बारिश के कारण स्कूल कॉलेजों को कितने दिनों तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।
यह भी देखें: बस कुछ घंटे और … फिर शुरू होगी राहत की बारिश, यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से स्कूल बंद
बता दें, देश की राजधानी दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर जलभाराव हो गए है, जिससे सड़कों पर आने-जाने में वाहनों को दिक्कत का सामना करना पड रहा है। मौसम विभाग की और से भी बारिश जारी रहने की चेतावनी जारी की गई है, जिसे देखते हुए नोएडा प्रशासन ने कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
हिमालयी राज्यों में भूस्खलन का खतरा
देश के हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड और हिमाचल के इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिए गए हैं। बारिश और भूस्खलन के कारण उत्तराखंड के चमोली, नैनीताल, देहरादून और हरिद्वार वहीं हिमाचल के कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमोर जिले अधिक प्रभावित हुए हैं।
यह भी देखें: मॉनसून में आई तेजी, आज इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
पूर्वी और मध्य भारत में अलर्ट
पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में बाढ़ की संभावना बनी हुई है, वहीं उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली और बाराउट में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई और महाराष्ट्र में बारिश का असर
भारी बारिश के कारण मुंबई, पुणे, रायगढ़ और नागपुर में रेल सेवाएं बाधित हुई है, सड़कों पर जलभारव और ट्रैफिक जमा होने की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते प्रभावित क्षेत्रों और नागपूर में सभी शिक्षण संस्थानाओं को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश स्कूल बंद
दक्षिण और पूर्वी भारत में केरल के मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड और कर्नाटक के दक्षिण कन्नड, उडुपी, कोडगु, शिवमोगगा और चिक्कमगलुरु में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसे देखते हुए प्रसाशन से स्कूल-कॉलेजों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।
यह भी देखें: चार धाम यात्रा स्थगित! भारी बारिश ने मचाई तबाही, CM पुष्कर धामी ने की बड़ी अपील