
10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती अलग अलग युनिटो के लिए कराई गई है। इच्छुक उम्मीदवार जो रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए एक शानदार अवसर है। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। आइए भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जानते हैं।
यह भी देखें- BOB में नौकरी का सुनहरा मौका! LBO भर्ती के लिए बढ़ी पंजीकरण की लास्ट डेट, तुरंत करें अप्लाई
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC)
ईस्टर्न रेलवे ने युवाओं के लिए 3,115 पदों पर भर्ती जारी की है। जानकारी के लिए बता दें 14 अगस्त से भर्ती के आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। आप 13 सितंबर 2025 यानी की इस अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन यूनिट के लिए निकली है भर्ती
भर्ती के तहत 3,115 पद जारी किए गए हैं जो कि अलग-अलग यूनिट के लिए निकाली गई है। आइए टेबल में यह जानकारी जानते हैं।
हावड़ा | 659 पद |
लिलुआ | 612 पद |
सियालहद | 440 पद |
कंचनजंगा | 187 पद |
मालदा | 138 पद |
आसनसोल | 412 पद |
जमालपुर | 667 पद |
भर्ती में आवेदन करने हेतु पात्रता मानदंड
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। आइए जानते हैं।
- आवेदन करने के लिए आपकी आयु 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।
- आपके पास NCVT/SCVT से सम्बंधित ट्रेड का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संसथान से 10वीं पास होना चाहिए। करीबन 50% अंकों से पास होना जरुरी है।
भर्ती में आवेदन कैसे करें?
- उम्मीदवार को सर्वप्रथम आरआरसी ईस्टर्न रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट http://rrcer.org/ पर जाना है।
- होम पेज में आपको Career का सेक्शन दिखेगा जिसमें आपको भर्ती से सम्बंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- आवेदन फॉर्म खुलने के बाद इसमें आवश्यक जानकारी दर्ज करें और मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में आपको नीचे दिए हुए सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।