प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम‑किसान) के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 मिलते हैं, जो तीन किस्तों में बांटे जाते हैं हर चार महीने में ₹2,000. इस साल 24 फरवरी को 19वीं किस्त जारी हुई थी, जिसमें करीब 9.8 करोड़ किसानों के खाते में लगभग ₹22,000 करोड़ भेजे गए थे। फिलहाल किसान 20वीं किस्त का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक तारीख की खबर नहीं है कहा जा रहा है की 20 जून तक पैसे भेजे जा सकते हैं।

लेकिन इस बार कुछ नियमों में बदलाव के कारण कुछ किसानों को अगली किस्त नहीं मिलेगी, इसका क्या कारण हैं हम आपको बताने वाले हैं।
फार्मर रजिस्ट्री ज़रूरी है
कृषि मंत्रालय की “डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन” और “एग्री‑स्टैक” पहल का हिस्सा है यह रजिस्ट्री। इसमें किसान की जमीन, फसल, मिट्टी, परिवार और पशुधन की जानकारी दर्ज होती है। इससे सरकार सीधे सही किसान तक सहायता पहुंचा सकती है, इसलिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
यूनिक Farmer ID चाहिए
अब हर किसान के लिए एक यूनिक Farmer ID होना अनिवार्य है। बिना इससे आपका डेटा (जैसे जमीन, फसल, मिट्टी, परिवार) नहीं जुड़ पाएगा, और न ही आप योजना का लाभ उठा पाएंगे, ये फार्मर आईडी आप पोर्टल से ही जनरेट कर सकते हैं।
e‑KYC समय से कराएं
20वीं किस्त पाने के लिए e‑KYC करना जरूरी है। अगर जून तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, तो ₹2,000 की किस्त रूक सकती है। इसके लिए pmkisan.gov.in पर जाएं, Farmers Corner में Update Mobile Number पर क्लिक करें फिर आधार और मोबाइल दर्ज करें इसके बाद OTP वेरिफ़िकेशन करें
बैंक खाते को आधार से लिंक करें
सभी योजनाओं में DBT (Direct Benefit Transfer) होता है। इसलिए आपके बैंक खाते का आधार से लिंक होना ज़रूरी है। अगर लिंक नहीं है, तो ट्रांज़ैक्शन फेल हो सकता है और किस्त अटक सकती है। आधार लिंकिंग आप अपने बैंक में जाकर करवा सकते हैं
यह भी देखें: PM‑Kisan ₹2,000 की 20वीं क़िस्त e‑KYC 20 जून तक जरूर करें
सही जानकारी को होना जरूरी
रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम, जाति, बैंक डिटेल, मोबाइल नंबर, आधार जैसी जानकारी बिल्कुल सही डालें। गलत जानकारी देने से पेमेंट नहीं होगा। गलती से गलत जानकारी हो गई हो तो वेबसाइट पर जाकर सुधार कर सकते हैं। लेकिन जानबूझकर जानकारी छुपाने या गलत देने पर सरकारी राशि वसूली और कानूनी कार्रवाई दोनों हो सकते हैं।
देरी क्यों हो रही है?
पीएम‑किसान की 20वीं किस्त की तारीख नियम के मुताबिक अब तक आ जानी चाहिए थी, इसके पीछे क्या वजह है सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है,