
New City In UP: उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है राज्य में कई विकास किया गया है। इस बार सरकार ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है जो यूपी के गावों को स्मार्ट शहर में बदलने वाला है। बता दें राज्य सरकार ने न्यू नोएडा के शहरी प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। नए प्रोजेक्ट में अब 144 गांव और जोड़ दिए गए हैं कुल मिलकर इसमें 257 गांव शामिल होने वाले हैं। सरकार का इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों का भार कम करना है। न्यू नोएडा को बनाने के लिए ऐसे प्रोजेक्ट प्लान किए गए हैं जिससे गांवों को आधुनिक बनाया जाएगा। आइए इस खबर को विस्तार से जानते हैं।
यह भी देखें- UP Weather, Rain Alert: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट! अगले पांच दिन इन जिलों में बरसेगा जमकर पानी
न्यू नोएडा से होगा विकास
न्यू नोएडा मास्टर प्लान 2041 के जरिए शहर में बेहतरीन तरीके से विकास किया जाएगा। यह विकास चार चरणों में पूरा होगा।
- पहला चरण (2023-2027)- यह पहला चरण है जिसके तहत इन वर्षों में जमीन अधिग्रहण, बुनियादी ढांचे का निर्माण एवं विकास कार्यों की शुरुवात की जाएगी। यह काम वर्ष 2023 से वर्ष 2027 तक चलेगा।
- दूसरा चरण (2027–2032)- दूसरे चरण के तहत वर्ष 2027 से 2032 तक औद्योगिक एवं आवसीय क्षेत्र को विकसित करने का काम किया जाएगा।
- तीसरा चरण (2032-2037)- तीसरे चरण में जरुरी सुविधाओं और आवश्यकताओं को बेहतर बनाकर शहर का विस्तार होगा।
- चौथा चरण (2037-2041)- यह लास्ट चरण है जिसके तहत शहर का विकास पूरा किया जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने का अंतिम वर्ष 2041 है।
किसानों को मिलेगा मुआवजा राशि
सरकार ने इस नए प्रोजेक्ट को बनाने के लिए दादरी और बुलंदशहर के 84 गावों को सेलेक्ट किया है। लगभग 141 गावों को जोड़ा जाएगा। सरकार इन गावों की जमीन को खरीदेगी और इनके मालिक किसानों को मुआवजा भी देगी। इस काम के बाद ग्रेटर नोएडा का कुल क्षेत्रफल करीबन 55,970 हेक्टेयर तक हो जाएगा। जब यह नया प्रोजेक्ट बनेगा तो लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे।
यह भी देखें- लड़के ने प्रपोजल ठुकराया तो महिला ने शुरू किया पीछा! कोर्ट ने सुनाया अनोखा फैसला
क्यों ख़ास है न्यू नोएडा प्रोजेकट?
न्यू नोएडा यूपी के लिए बहुत ही ख़ास होने वाला है क्योंकि यह राज्य का आधुनिक और बेहतर सुविधाओं वाला शहर बनने वाला है। नोएडा अथॉरिटी के CEO, डॉ. लोकेश एम. के अनुसार इस शहर को स्मार्ट डिजाइन से बनाया जाएगा। इस शहर में सोलर बिजली का निर्माण किया जाएगा। पर्यावरण का ध्यान रखकर इसमें इमारते और घर बनाए जाएंगे।
हाई टेक सुरक्षा से शहर को निर्मित किया जाएगा। ट्रैफिक जाम और सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए पूरे शहर में स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल और कैमरे लगेंगे।