Independence Day 2025 Quiz: आसानी से जीतें लाल किले का पास! देखें PM का भाषण और तिरंगा समारोह

सभी देशवासियों के लिए बड़ी खबर है। इस बार आप घर बैठे नहीं बल्कि लाल किले में जाकर देश के प्रधानमंत्री का भाषा सुन सकते हैं। इसके लिए आपको रक्षा मंत्रालय और MyGov की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना है

By Pinki Negi

Independence Day 2025 Quiz: आसानी से जीतें लाल किले का पास! देखें PM का भाषण और तिरंगा समारोह

Independence Day 2025 Quiz: हर साल 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है यह भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इस दिन देश ब्रिटिश शासन के कब्जे से आजाद हुआ था। इस बार देश के प्रत्येक नागरिक के लिए यह दिन और भी ख़ास होने वाला है जिससे वे अपनी देशभक्ति को जाहिर कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय और MyGov ने मिलकर कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं शुरू करने का फैसला लिया है। आप यदि इन प्रतियोगिता में शामिल होते हैं तो आपको लाल किले से पीएम मोदी का भाषण सुनने का मौका तो मिलेगा ही साथ ही आप हजारों के इनाम भी जीत सकते हैं।

यह भी देखें- EPFO का बड़ा फैसला! PF खाते में मिलेगा 8.25% ब्याज, क्या है आपका बैलेंस चेक करें

प्रतियोगिता में मिलेगा खास इनाम

जानकारी के लिए बता दें इन प्रतियोगिताओं में बच्चों से लेकर बड़ों की शामिल किया जाएगा। यानी की प्रतियोगिता अलग अलग प्रकार की होगी जिसमें आप अपने उम्र के अनुसार प्रतिभाग कर सकते हैं।

क्विज प्रतियोगिता में आप नया भारत, सशक्त भारत, महिलाओं की भूमिका और आत्मनिर्भर सुरक्षा जैसे विषयों पर प्रतिभाग कर सकते हैं। पहले इनाम 25,000 रूपए, दूसरा इनाम 15,000 रूपए, तीसरा इनाम 10,000 रूपए और सांत्वना पुरस्कार 7 विजेताओं को मिलेगा इसमें 5,000 रूपए राशि मिलेगी।

निबंध लेखन – ऑपरेशन सिंदूर पर निबंध लिख लिखकर 10,000 रूपए का इनाम जीत सकते हैं।

पेंटिंग- आप नया भारत, सशक्त भारत थीम पर पेटिंग कर सकते हैं। अगर आपकी सबसे अच्छी पेटिंग होती है तो आपको 10,000 रूपए का इनाम मिलेगा।

शॉर्ट रील- आप स्वतंत्रता संग्राम से सम्बंधित ऐतिहासिक स्थलों पर 40 से 50 सेकंड की रील बना सकते हैं। जप इस प्रतियोगिता को जीतेंगे उन्हें 10,000 रूपए का इनाम मिलेगा

राष्ट्रगान गायन- अगर आप बेहतर तरीके से सुन्दर आवज में राष्ट्रगान गाते हैं तो आप 10,000 रूपए का इनाम जीत सकते हैं।

लाल किले से आया बुलावा

लाल किले में कई खास मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा अगर आप विजेताओं की श्रेणी में आ जाते हैं तो आप भी इनके बीच बैठकर कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। यानी की आपको भी सम्मान के साथ आमंत्रण मिलेगा। प्रतियोगिता के जरिए 200 से अधिक लोगों का चयन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग कैसे लें?

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपको MyGov पोर्टल पर विजिट करना है। फिर आपको रक्षा मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों को फॉलो कर लेना है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें