
LPG Cylinder Price Today: एलपीजी गैस के 19 किलो वाले कमर्शियल गैस की कीमतें आज 1 अगस्त 2025 से घट गई है। यह खबर सभी उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है क्योंकि उन्हें बढ़ती महंगाई में राहत मिलती है। इस सिलेंडर की कीमत में 33.50 रूपए की कटौती की गई है। आइए जानते हैं देश के अन्य शहरों में अब इसके नए रेट क्या हैं।
यह भी देखें- Ration Update: राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत, अब 31 जुलाई तक मिलेगा मुफ्त राशन
कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती
जानकारी के लिए बता दें यह लगातार पांचवा महीना है जब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। कल के दिन से यह नए रेट जारी भी हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं दिल्ली समेत अन्य राज्यों में इसके अब क्या दाम हैं।
दिल्ली में अब उपभोक्ताओं को यह सिलेंडर 1631.50 रूपए का मिलेगा जबकि पहले यह 1665 रूपए पर बिक रहा था।
कोलकाता में पहले इस सिलेंडर की कीमत 1769 रूपए थी जो अब घटकर 1735.50 रूपए हो गई है।
मुंबई में पहले इस सिलेंडर की कीमत 1616.50 रूपए थी जो अब घटकर 1583 रूपए हो गई है।
चेन्नई में पहले इस सिलेंडर की कीमत 1823.50 रूपए थी जो अब घटकर 1790 रूपए हो गई है।
घरेलू सिलेंडर में नहीं हुआ बदलाव
भले की कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमत एक जैसी है। 14.2 किलोग्राम के एलपीजी घरेलु सिलेंडर की कीमत में कटौती नहीं की गई।
देश के अलग-अलग शहरों में गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम
दिल्ली | 853 रूपए |
चेन्नई | 868.50 रूपए |
मुंबई | 853 रूपए |
पटना | 942 रूपए |
कोलकाता | 879 रूपए |
हैदराबाद | 905 रूपए |
बेंगलुरु | 855 रूपए |
भोपाल | 858 रूपए |
गाजियाबाद | 850 रूपए |
गुरुग्राम | 861 रूपए |
लखनऊ | 890 रूपए |
जयपुर | 856 रूपए |