गठिया का दर्द इन अंगों में देता है सबसे ज्यादा तकलीफ – क्या आप भी हैं खतरे में?

घुटनों से लेकर उंगलियों तक होने वाला जोड़ों का तेज़ दर्द कहीं गठिया तो नहीं? जानिए शरीर के कौन-कौन से हिस्से होते हैं इसकी चपेट में और क्या हैं इसके पीछे की मुख्य वजहें। अगर समय रहते न पहचाना गया तो बढ़ सकता है खतरा! पढ़ें पूरी जानकारी और बचाव के जरूरी उपाय।

By Pinki Negi

गठिया का दर्द इन अंगों में देता है सबसे ज्यादा तकलीफ – क्या आप भी हैं खतरे में?

बढ़ती उम्र से साथ यदि स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखा जाए, तो हमारे शरीर में कई तरह की बिमारियाँ पैदा होने लेती है। अक्सर आपने देखा होगा की बहुत से लोगों को सुबह उठते ही घुटनों में दर्द, चलने में परेशानी या उंगलियों में जकड़न की समस्या होनी शुरू हो जाती है, जिसे वह बढ़ती उम्र की समस्या मानकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन यह केवल उम्र बढ़ने के कारण ही नहीं गठिया की शुरुआत हो सकती है।

लोगों में यह समस्या 30 की उम्र में भी हो सकती है, जिसे अनदेखा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है, ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर क्या है गठिया की समस्या और इसके मुख्य कारण की पूरी जानकारी।

यह भी देखें: बेल के शरबत के ये 5 ज़बरदस्त तरीके नहीं जानोगे तो सेहत और स्वाद दोनों गंवा दोगे!

कीन जगहों पर होता है गठिया का दर्द

गठिया एक चिकित्सा स्थिति है, जिसमें शरीर के विभिन्न हिस्सों में सूजन और अकड़न महसूस होती है। यह समस्या लोगों मेंं रोग विकलांगता का प्रमुख कारण है, जो हमारे उंगलियों, हाथों के जोड़ और घुटनो को सबसे अधिक प्रभावित करता है। इस समस्या से घुटनों मे सूजन और गर्माहट होती है और चलने, बैठने या सीढ़ियाँ चड़ने में भी समस्या आती है।

क्या हैं गठिया के मुख्य कारण

गठिया की समस्या किसी भी व्यक्ति में धीरे-धीरे पैदा होती है, और कई बार हम इसके लक्षणों को सामान्य मानकर अनदेखा कर देते हैं। इसके प्रमुख कारण निम्नलिखित है।

  • शरीर का वजन अधिक होना: इससे जोड़ों पर अधिक दबाव बढ़ सकता है।
  • पारिवारिक इतिहास: कई बार यदि परिवार में किसी सदस्य को गठिया की समस्या होती है, तो उससे उसके बच्चों में भी यह समस्या होने की संभावना रहती हैं।
  • अनहेल्थी लाइफस्टाइल या पुराने घाव भी गठिया का कारण बन सकते हैं।

यह भी देखें: ग्लिसरीन के चमत्कार: उम्र के निशान गायब, बिना मेकअप भी चमके आपकी त्वचा!

गठिया के लक्षण

गठिया के दर्द से शरीर में कई तर्हा की परेशनियाँ उत्पन्न हो सकती है, जिनके लक्षण निम्नलिखित है।

  • कमर और रीढ़ की हड्डी में दर्द
  • लंबे समय तक बैठे या खड़े रहने में दर्द
  • गर्दन और पीठ में अकड़न
  • सुबह उठते ही पैरों मे दर्द
  • चलने में पैरों में जलन और सूजन
  • टखनों और पैरों मे दर्द
  • झुकने में पीठ दर्द होना

यदि आपको ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं, जिनके कारण आपको रोजाना दर्द सहन पड़ता है तो इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी देखें: चेहरे पर लगाएं बादाम का तेल या करें गलती? गर्मियों में ये 1 चूक बिगाड़ सकती है स्किन!

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें