घी लगी रोटी: सेहत के लिए वरदान या नुकसान? आचार्य बालकृष्ण ने किया बड़ा खुलासा!

क्या रोटी पर घी लगाकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक? आचार्य बालकृष्ण ने बताया इसका आयुर्वेदिक रहस्य—घी में चुपड़ी रोटी खाने से शरीर में होते हैं ये जबरदस्त फायदे! जानिए कब, कितना और कैसे खाएं घी, ताकि सेहत भी बने और स्वाद भी न छूटे। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें आगे!

By Pinki Negi

भारत में अधिकतर लोग में रोटी के साथ घी का सेवन करते हैं, पुराने समय से ही सेहत के लिए घी का सेवन उत्तम माना जाता आ रहा है। लेकिन बदलती जीवनशैली के कारण लोगों ने घी का सेवन करना बंद कर दिया है और इसे लेकर कई धारनाएं जैसे इसका सेवन वजन बढ़ाता है और अधिक कोलेस्ट्रॉल में इसके सेवन से बचने की बाते सामने आती है। ऐसे में क्या रोटी के ऊपर घी लगाकर खाना सही है या नहीं? यह एक बडा प्रश्न बन गया है। तो चलिए इसपर पतंजलि योगपीठ के प्रमुख आचार्य बालकृष्ण क्या कहते हैं, विस्तार से जानते हैं उनकी राय।

यह भी देखें: पेट की हर समस्या का रामबाण! 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स से करें आंतें क्लीन और मेटाबॉलिज्म सुपरफास्ट!

रोटी के साथ घी लगाकर खाना सही है?

आमतौर पर लोग रोटी के साथ ही घी लगाकर खाना पसंद करते हैं, हालांकि कुछ लोग दाल में भी घी लगाकर खाते हैं। हालांकि रोटी खाने के सही तरीका क्या है इसोर यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में आचार्य बालकृष्ण बताते हैं की घी सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है। इसमें मौजूद फैटी एसीड्स, विटामिन A, D, E, K हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं, हालांकि इसके बाद भी रोटी मे घी लगाकर नहीं खाना चाहिए।

बता दें आचार्य के अनुसार, रोटी पर घी लगाने से रोटी के ऊपर एक परत बनती है। यह परत पाचन क्रिया में परेशानी पैदा करता है और इससे गैस, अपच और बदहजमी जैसी समस्या हो सकती है, ऐसे में रोटी के बजाय सब्जी या दाल में घी मिलाकर खाना सुरक्षित होता है।

यह भी देखें: ग्लोइंग स्किन चाहिए? टमाटर से ब्रोकली तक खाएं ये 5 जादुई फूड्स!

क्या है रोटी के सेवन का सही तरीका

आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक रोटी बिना घी लगाए खाना सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है, अक्सर लोग रोटी को सॉफ्ट करने के लिए उसपर घी लगा देते हैं। हालांकि ऐसा करना सही नहीं है, आप रोटी को मुलायम करने के लिए उसपर घी लगाने के बजाय आटा गूँथेते समय ही आप उसपर घी डाल सकते हैं, ऐसा करने से आपकी रोटियाँ लंबे समय तक सॉफ्ट रहेंगी। इससे स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं होता और पाचन भी बेहतर बना रहता है।

यह भी देखें: बेल के शरबत के ये 5 ज़बरदस्त तरीके नहीं जानोगे तो सेहत और स्वाद दोनों गंवा दोगे!

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें