गर्मी‑बरसात में घमौरियों और रैशेज से तुरंत राहत! ये घरेलू नुस्खे जरूर आजमाएं

क्या गर्मी और उमस में आपकी स्किन भी घमौरियों, रैशेज और खुजली से परेशान है? इन सस्ते, असरदार घरेलू नुस्खों से होगा तुरंत आराम! ताज़गी भरी राहत, प्राकृतिक उपाय—घर पर ही उपलब्ध सामग्री से पाएं स्किन की रक्षा। चीनी, दही, हल्दी से बने ये अनोखे फॉर्मूले पढ़िए, ताकि अब दवा पर निर्भरता रहे पीछे!

By Pinki Negi

गर्मी‑बरसात का मौसम शुरू होते ही हमारे आस-पास के वातावरण में नमी और उसम बढ़ जाती है, जिससे बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं। इसका सबसे अधिक प्रभाव हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा पर पड़ता है और स्किन पर घमौरियों और रैशेज होने लगते हैं। बढ़ती गर्मी और बरसात में धूल-मिट्टी और बारिश के पानी से स्किन की देखभाल करना बेहद ही जरूरी हो जाता है, एक छोटा सा दाना या रैशेज हाइजीन की कमी के कारण बड़ी एलर्जी का रूप ले सकता है।

ऐसे में अगर आपको भी खुजली, रैशेज या एलर्जी की समस्या बनी हुई है, तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहाँ हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी प्रदान करेंगे, जिन्हे आजमाकर आप स्किन पर होने वाली समस्याओं से घर बैठे ही निजात पा सकेंगे।

यह भी देखें: दूसरी बार नहीं सोचेंगे! इस सफेद चीज़ से रूसी और झड़ते बाल होंगे गायब – बिना खर्च के चमत्कार!

नारियल तेल और कपूर

Coconut oil

स्किन पर खुजली या रैशेज से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल और कपूर का मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल में एंटी-इंफलेमेटरी और मॉइसचराइजिंग गुण पाए जाते हैं वहीं कपूर के एंटीसेप्टिक और ठंडक देने वाले गुण होते हैं। इन दोनों को मिलाकर स्टोर कर लें और रोजाना त्वचा की प्रभावित जगह पर लगाने से आपको आराम मिलने लगेगा।

एलोवेरा जेल

Aloevera gel

एलोवेराजेल एंटी-इंफलेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी मॉइसचराइजिंग गुणों से भरपूर होता है। स्किन के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है, त्वचा पर हुई घमौरियों और खुजली पर इसे लगाने से हाइड्रैशन और ठंडक मिलती है।

यह भी देखें: बालों के बाद अब दिल का भी रखवाला बना नारियल तेल! जानिए इसके चौंकाने वाले हेल्थ बेनिफिट्स

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग

Multani mitti

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग हमारे यहाँ पुराने समय से किया जाता रहा है। इससे चेहरे को ठंडक और निखार दोनों मिलता है, ऐसे में बढ़ती गर्मी में घमौरियों वाली जगह पर मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिलकर लगाने से न केवल ठंडक मिलती है बल्कि यह खुजली की समस्या से राहत भी दिलाती है।

नीम की पत्तियां

Neem

नीम की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो संक्रमण से त्वचा को सुरक्षित रखते हैं। घमौरियों वाली जगह में नीम की पत्तियों का पानी लगाने से खुजली या जलन से राहत मिलती है। इसके लिए आप नीम की पत्तियों को पानी उबालकर ठंड करके इसे प्रभावित जगह पर लगते हैं तो आपको आराम मिलने लगेगा।

यह भी देखें: ब्लैकहेड्स होंगे छूमंतर! ये 3 घरेलू नुस्खे देंगे चमत्कारी असर

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें