
भारतीय घरों में आमतौर पर दही का इस्तेमाल खाने मे काफी देखने को मिलता है, हालांकि दही केवल खाने के लिए ही नहीं बल्कि स्किन केयर और बालों की देखभाल के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। गर्मी का मौसम आते ही धूल-मिट्टी और पसीने से बाल चिपचिपे, रूखे और झड़ने लगते हैं, ऐसे मे बालों की अच्छी देखभाल के लिए अधिकतर लोग महंगे शैम्पू और कन्डीशनर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि रूसी और झड़ते बालों की समस्या से बिना खर्चे के भी घर पर रखी दही से निजात पाया सकता है।
झाड़ते बालों को रोकने के लिए यहाँ हम आपको दही से साथ ऐसी कुछ चीजों की जानकारी प्रदान करेंगे, जिनका पेस्ट बनाकर आप बेहतर रिजल्ट पा सकेंगे। तो चलिए जानते हैं दही के उपयोग से बालों को होने वाले फायदे और इसे लगाने का आसान तरीका।
यह भी देखें: रोज चाय पीना बन सकता है सेहत के लिए खतरा! एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान
कैसे लगाएं बालों पर दही?
रूसी की समस्या और झड़ते बालों से राहत पाने के लिए आप यहाँ बताए गए निम्नलिखित तरीकों से बालों पर दही का उपयोग कर सकते सकते हैं।
दही और अंडा

झड़ते बालों और रूसी की समस्या को खत्म करने के लिए आप दही और अंडे का हेयर मास्क लगा सकते हैं। बालों के झड़ने का मुख्य कारण पोषण की कमी और रूखापन हो सकता है, ऐसे मे दही और अंडे का मास्क तैयार करने के लिए आप एक कटोरी मे एक अंडा और 2 दही चम्मच दही मिल लें। इस हेयर मास्क को बालों पर आधार घंटा लगाकर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धो लें। ऐसा हफ्ते मे एक बार करने से आपको बालों की ग्रोथ फिर से बढ़ने और रूसी की समस्या भी कम होगी।
दही और केले का पेस्ट

बालों पर दही और केले का पेस्ट बेहद ही फायदेमंद हो सकता है, यह बालों की फ्रीजीनेस को कम करता है और बालों को टूटने से भी बचता है। इसे बनाने के लिए आप एक कप दही मे एक केला और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें और अपने बालों मे कुछ देर रखकर इसे धो लें। ऐसा करने पर आपको बेहतर रूसी की समस्या से निजात मिलनी शुरू हो जाएगी।
यह भी देखें: काली या पीली किशमिश – कौन सी है सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी?
दही और नींबू

अगर बालों मे रूसी की समस्या अधिक बढ़ रही है तो दही के साथ नींबू लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दही और नींबू का पेस्ट बालों को एंटी-इंफलेमेटरी और एंटी-बैकटीरियल गुण प्रदान करते हैं, जिससे रूसी का सफाया होता है और खुजली की समस्या भी कम होती है। इसके लिए आप एक कप दही में नींबू मिलाक अपने अपने बालों मे लगा लें और कुछ देर बाद इसे धो लें, एस हफ्ते मे एक बार करने से आपको बेहतर रिजल्ट दिखना शुरू हो जाएगा।
दही और शहद

गर्मी या धूल-मिट्टी के कराण बाल तेजी से झड़ने लगते हैं, ऐसे मे बालों पर दही और शहद मिलाकर लगाने मास्क लगाने से बालों के झड़ने की समस्या कम हो सकती है। इसके लिए दही मे दो चम्मच दही मिलाकर बालों पर लगाएं और धो लें, ऐसा करने से आपके बालों की शाइन लौटने लगेगी और बाल सॉफ्ट, मजबूत और सिल्की हो जाएंगे।
यह भी देखें: मूंगफली नहीं, सेहत का खजाना है ये! रोजाना खाने के ऐसे फायदे जानकर चौंक जाएंगे