पेट की हर समस्या का रामबाण! 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स से करें आंतें क्लीन और मेटाबॉलिज्म सुपरफास्ट!

कब्ज, गैस और पेट की सूजन से परेशान हैं? अब नहीं! ये 6 आसान और नैचुरल डिटॉक्स ड्रिंक्स आपके पाचन तंत्र को देंगे नई ताकत, आंतें होंगी साफ और मेटाबॉलिज्म दौड़ेगा रॉकेट की तरह। जानें कौन से हैं ये जादुई ड्रिंक्स और कैसे करें इनका सही तरीके से सेवन—अभी पढ़ें पूरी डिटेल!

By Pinki Negi

पेट की हर समस्या का रामबाण! 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स से करें आंतें क्लीन और मेटाबॉलिज्म सुपरफास्ट!

आज के समय अनहेल्थी लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई तरह की पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और अपच हो जाती है। अधिक ऑयली या प्रासेस्ड फूड के सेवन से ना केवल हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है बल्कि इससे हृदय संबंधी कई स्वास्थ्य बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। पाचन में बार-बार समस्या होने का मतलब आंतों (Intestine) में अधिक टॉक्सिनस से भरने का संकेत हो सकता है, जिसके कारण हमारा मेटाबोलिज़्म भी स्लो पड जाता है, ऐसे में आंतों की सफाई करना बेहद ही जरूरी हो जाता है।

आंतों की सफाई के लिए कई सारे घरेलू उपाय हैं जिन्हे आजमाकर आप घर बैठे ही अपने पेट से जुड़ी समस्या का इलाज कर सकते हैं। इनमें से सबसे आसान और बेहतर उपाय है डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन, यहाँ हम आपको ऐसे 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में जानकारी देंगे, जिनका रोजाना सेवन करके आप अपनी आंतें क्लीन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर कर सकते हैं।

यह भी देखें: जीभ से करें अपनी सेहत की जाँच, बिना मेडिकल टेस्ट पाए बीमारी का सच!

खीरा और नामक का पानी

Cucumber water

गर्मी के मौसम में खीरा ना केवल ठंडक देता है बल्कि इससे शरीर में हाइड्रेशन भी बना रहता है। ऐसे में खीरा काटकर उसमें नमक और नींबू मिलाकर पीने से पेट को ब्लोटिंग और कब्ज की जलन से आराम मिलता है।

आंवला जूस

आंवला जूस पीने के कई फायदे हैं, यह विटामिन सी से भरपूर है और शरीर में पाचन की समस्या को भी सुधारने का काम करता है। आंवला को एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर पीने से शरीर में पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर होने लगता है।

अदरक और पुदीने की चाय

Ginger and mint tea

अदरक और पुदीने की चाय से पाचन संबंधी समस्याएं कम होने लगती है। अदरक और पुदीने को उबालकर पीने से शरीर हाईड्रेटेड बना राहत है, जिससे थकान और कमजोरी नहीं होती। वहीं यह पाचन का सुधार कर और शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद करता है।

यह भी देखें: बेल के शरबत के ये 5 ज़बरदस्त तरीके नहीं जानोगे तो सेहत और स्वाद दोनों गंवा दोगे!

जीरे का पानी

पाचन बेहतर करने के लिए जीरे का पानी बेहद ही फायदेमंद होता है, इसके लिए रात भर एक ग्लास पानी में एक चम्मच जीरा भिगोकर रख दें और सुबह इसे उबालकर छन लें। इस पानी को खाली पेट पीने से मेटाबोलिज़्म तेज होने के साथ-साथ पेट भी स्वास्थ्य रहता है।

नींबू और शहद का पानी

Honey and Lemon

सुबह उठकर खाली पेट नींबू का पानी आपके शरीर से टॉक्सिनस निकालने का काम करते हैं, नींबू में विटामिन सी और शहद में एंटीऑक्सडेंट्स मौजूद होते हैं जो मेटाबोलिज़्म को बढ़ाकर पेट साफ रखते हैं। इसके लिए गुनगुने पानी में नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से पेट साफ होता है।

यह भी देखें: मूंगफली नहीं, सेहत का खजाना है ये! रोजाना खाने के ऐसे फायदे जानकर चौंक जाएंगे

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें