
इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त शनिवार को पड़ रहा है. इस त्योहार को पूरा देश बड़ी – धूमधाम से मानता है, हालांकि इसकी छुट्टी हर राज्य में अलग -अलग होती है. इस दिन कई राज्यों के स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहते हैं. तो आइए जानते है कि किन-किन राज्यों में जन्माष्टमी के दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी.
सरकार का आदेश
अभी तक केंद्र सरकार या राज्य सरकार ने छुट्टी के लिए कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है. इसलिए छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वह छुट्टी के लिए अपने स्कूल से संपर्क करें.
यहां बंद रहेंगे स्कूल
- अहमदाबाद – गुजरात
- आइजोल – मिजोरम
- भोपाल – मध्य प्रदेश
- चंडीगढ़ – चंडीगढ़
- चेन्नई – तमिलनाडु
- देहरादून – उत्तराखंड
- गंगटोक – सिक्किम
- हैदराबाद – तेलंगाना
- जयपुर – राजस्थान
- जम्मू – जम्मू-कश्मीर
- कानपुर – उत्तर प्रदेश
- लखनऊ – उत्तर प्रदेश
- पटना – बिहार
- रायपुर – छत्तीसगढ़
- रांची – झारखंड
- शिलांग – मेघालय
- विजयवाड़ा – आंध्र प्रदेश
3 दिन तक लगातार छुट्टी
अगस्त के महीने में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण पूरे के स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस में छुट्टी रहेगी. इसके बाद 16 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर छुट्टी रहेगी और फिर 17 अगस्त को रविवार की छुट्टी होगी. इस तरह छात्रों और कर्मचारियों को लगातार 3 दिन की लंबी छुट्टी मिलेगी.