
आज के समय आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे जरुरी दस्तावेजों के साथ बैंक खाते को मोबाइल नंबर से लिंक करना जरुरी हो गया है। दस्तावेजों को मोबाइल नंबर लिंक करने से कई फायदे जैसे सरकारी योजनाओं के लाभ, पहचान वेरिफाई या लोन से संबंधित कार्यों के लिए ओटीपी वेरिफिकेशन करना आसान हो जाता है। हालांकि कई लोगों को यह पता नहीं होता की Voter ID कार्ड को भी फोन नंबर से लिंक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
जी हाँ, अगर आपका भी वोटर आईडी कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो इसे लिंक करने से आपको क्या फायदा होगा, आप इसे किस तरह से लिंक करवा सकेंगे और क्या है कानूनी रूप से जरुरी है या नहीं चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।
वोटर आईडी को नंबर से लिंक करना है जरुरी?
अक्सर यह सुनने में आता है की आधार और पैनकार्ड मोबाइल नंबर से लिंक करना जरुरी है, ऐसा नहीं करने पर जरुरी काम अटक सकते हैं। हालाँकि वोटर आईडी को लिंक करने से जुडी ऐसी कोई बात सामने नहीं आती ऐसे में क्या वोटर आईडी को मोबाइल से लिंक नहीं करने जरुरी है? तो बता दें नहीं आधार और पैन कार्ड की तरह वोटर आईडी को लेकर ऐसी कोई बाध्यता नहीं है।
हालाँकि यदि आप अपना वोटर आईडी को मोबाइल नंबर से लिंक करते हैं तो इससे आपको चुनाव से जुड़े जरुरी अपडेट्स, वोटर आईडी कार्ड से संबंधित जरुरी अपडेट्स से लेकर ई-वोटर कार्ड डाउनलोड करने जैसे काम आसान हो जाएंगे। वोटर कार्ड से संबंधित जरुरी कामों के लिए आपको विभाग के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
Voter ID कार्ड को मोबाइल नंबर से ऐसे करें लिंक
- Voter ID कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करने के लिए सबसे पहले आप नेशनल वोटर्स पोर्टल पर जाएं।
- अब होम पेज पर लॉगिन करें, अगर आप नए यूजर हैं तो पहले खुद को रजिस्टर कर लें।
- लॉगिन के बाद आपको मोबायल नंबर अपडेट करने या बदलने क लिए डेशबोर्ड पर दिए गए फॉर्म 8 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब ‘Self’ का चयन करके आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अगली स्क्रीन पर अपनी वोटर डिटेल दिखेगी इसे OK कर लें।
- अब होना नंबर लिंक करने या लिंक करने या लिंक नंबर को बदलने के लिए दूसरे नंबर पर करेक्शन के विकल्प का चयन करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर फॉर्म 8 खुल जाएगा, इसमें मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म को सबमिट कर दें।
- प्रक्रिया पूरी होने के 48 घंटे के बाद आपका मोबाइल नंबर और वोटर आईडी लिंक हो जाएंगे।
